पालिकाः तीसरे दिन टूटा आंदोलन का तिलिस्म, हड़ताल समाप्त

दूसरे कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने टाउनहाल पहंुचकर पहले दिया समर्थन, फिर कराया समझौता

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में वेतन विवाद को लेकर चल रही हड़ताल के तीसरे दिन गुरूवार को कर्मचारियों ने संगठनात्मक रूप से शक्ति प्रदर्शन करते हुए दूसरे कर्मचारी संगठनों का समर्थन प्राप्त किया। इस समर्थन के बीच ही इस बेमियादी आंदोलन का तिलिस्म टूटता नजर आया। दूसरे संगठनों से आये नेताओं ने पहले समर्थन दिया और फिर ईओ के साथ वार्ता कराकर हड़ताल को समाप्त करा दिया। इस समझौते में सहमति बनी कि पालिका चेयरमैन के लौटने के बाद कर्मचारियों का रूका वेतन जारी करा दिया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि नगरपालिका में करीब दस कर्मचारियों का वेतन रोकने या काटने के विरोध में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने मंगलवार से पालिका में कामबंद हड़ताल कर दी थी, जो गुरूवार को भी जारी रही। इसके लिए 12 सितम्बर को संगठन के अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को वेतन रोकने पर पत्र भेजते हुए वेतन नहीं दिये जाने पर तीन दिन बाद हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसके बाद मंगलवार से कामबंद हड़ताल शुरू कर दी गई थी। संगठन का आरोप था कि ईओ ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया इसलिए हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो गये थे।

गुरूवार को भी टाउनहाल में तीसरे दिन काम बंद हड़ताल करते हुए कर्मचारियों के द्वारा धरना दिया गया। इस बीच राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के अध्यक्ष रविन्द्र नागर, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राहुल चौधरी, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव शर्मा, उत्तर प्रदेश मिनिस्टीयल कलेक्ट्रेट के अध्यक्ष अम्मार हैदर, वरिष्ठ कर्मचारी नेता एलबीसी नरेन्द्र कुमार और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चमनलाल ढिंगान भी धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के आंदोलन को अपने अपने संगठनों की ओर से समर्थन व्यक्त करते हुए वेतन रोकने की कार्यवाही की निंदा की। वहीं पालिका कर्मियों ने भी आंदोलन को आरपाल के संघर्ष के रूप में चलाने का ऐलान किया।
इस समर्थन से कर्मचारियों में नया जोश पनपा नजर आ रहा था, लेकिन दोपहर बाद अचानक ही माहौल बदला और तुरंत वार्ता और तत्काल समाधान के बाद हड़ताल वापसी का ऐलान कर दिया गया। हुआ यूं कि दूसरे कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने धरने पर समर्थन के बाद पालिका कर्मियों की बात सुनी तो पता चला कि वार्ता न होने के कारण ही हड़ताल लंबी खिंच रही है। इसके बाद उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से उनके कार्यालय में जाकर प्रकरण के निस्तारण का प्रयास शुरू किया और करीब दो बजे स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष व महामंत्री सहित पालिका कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ईओ के साथ वार्ता के लिए तैयार हुआ। दूसरे संगठनों के कर्मचारी नेताओं की मध्यस्थता में करीब 100 मिनट ईओ डॉ. प्रज्ञा के साथ समझौता वार्ता चली। इसमें दोनों ही ओर से आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला। अंततः चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के बाहर से आने के बाद यानि 22 सितम्बर के बाद वेतन जारी करा दिये जाने का ईओ ने आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों का वेतन बनाने के लिए आदेश पहले ही जारी होने की जानकारी भी संगठन को दी। संगठन के नेताओं ने दूसरे अनावश्यक मुद्दे भी उठाने का प्रयास किया, लेकिन उनको इससे रोक दिया गया।
समझौता वार्ता को लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के महामंत्री सुनील वर्मा और मंडल अध्यक्ष मौहम्मद सालिम ने कहा कि ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से दूसरे संगठनों के नेताओं की मध्यस्थता में सकारात्मक विचार हुआ और कर्मचारियों के हितों को लेकर संगठन के द्वारा उठाये गये बिन्दुओं पर ईओ ने सहमति व्यक्त की, इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे हड़ताल समाप्त करने का ऐलान धरने पर कर दिया गया। कर्मचारियों ने अपने दफ्तार खोले और विभागीय कार्य में जुट गये। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि वेतन के मुद्दे पर संगठन ने हड़ताल की थी, जिसको जारी करने के आदेश पहले ही दे दिये गये थे। आज कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों के साथ समझौता वार्ता हुई। इसमें बताया गया कि लेखाकार को आदेश दे दिये गये थे, अब चेयरमैन के वापस आने के बाद ही वेतन जारी हो पायेगा। इसी पर सहमति बनी और संगठन ने हड़ताल वापस ले ली है। समझौता वार्ता में मुख्य रूप से एलबीसी नरेन्द्र कुमार, राजीव शर्मा, राहुल चौधरी, रविन्द्र नागर, चमनलाल ढिंगान के साथ पालिका शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन, सुनील वर्मा, मौहम्मद सालिम, मोहन वैद, आकाशदीप, राजीव वर्मा, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को मंत्री कपिल देव केन्द्र से लाए 419 करोड़

नोटिस वापसी और ऑडिट वाले प्रकरण में वेतन पर पेंच फंसा
मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् में स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के द्वारा तीन दिन की हड़ताल के बाद पालिका में मतभेद दूर होकर कामकाज के लिए स्थिति सामान्य हो गई, वेतन भी चेयरमैन के आने के बाद मिल जायेगा, यही बात खुद चेयरमैन 15 सितम्बर को कहकर कर्मचारियों को मौखिक भरोसा दे गई थी, लेकिन अगले ही दिन अचानक हड़ताल ने सभी को हतप्रभ कर दिया। अब कहा जा रहा है कि सहमति बन गई। हड़ताल की दरी भी उठ गई, लेकिन ऑडिट टीम की शिकायत पर वेतन पर लगी रोक और इस हड़ताल के दौरान लेखाकार प्रीति रानी को दिये गये दो नोटिस, जन्म मृत्यु पटल लिपिक राजीव वर्मा और गृहकर काउंटर के लिपिक अभिषेक उटवाल को दिये गये नोटिस को लेकर पेंच फंसकर रह गया है।

इसे भी पढ़ें:  किसान राजधानी सिसौली को योगी सरकार की बड़ी सौगात

संगठन के महामंत्री सुनील वर्मा का कहना है कि नोटिस भी वापस होंगे, लेकिन इसके लिए हवा कुछ और ही चुगली कर रही है। नोटिस एक विधिक प्रक्रिया है, इसके लिए जिनसे जवाब मांगा गया है, उनको जवाब देना ही होगा, यह अलग बात है कि इस जवाब पर अधिकारी क्या निर्णय ले सकता है। यानि अभी कई कर्मचारियों की गर्दन अधिकारी की कलम के रहमो-करम के आधार पर फंसी है। इसमें एक तो खुद ईओ को वित्तीय अनियमितता में फंसाने जैसा गंभीर आरोप है। हालांकि नोटिस जारी होने के बाद लेखाकार ने अपनी गलती पर्दे के पीछे मान ली है और सहानुभूतिपूवर्क विचार का आग्रह किया है, उनका यह माफीनामा अभी विचाराधीन है, अब देखना यह होगा कि ऑडिट प्रकरण में रूका वेतन और नोटिस का मसला भी सुलझ पाता है या नहीं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बागोवाली में घर में घुसकर हमले की वीडियो वायरल

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  गणेश जन्मोत्सव की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु, माता-पिता के सम्मान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »