बर्फ की पहली चादर में लिपटी मसूरी, सोशल मीडिया पर छाया ‘पहाड़ों की रानी’ का जादू

मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक रंग बदल लिया और इसी के साथ पहाड़ों की रानी मसूरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। सीजन की पहली बर्फबारी होते ही मसूरी की वादियां, सड़कें और देवदार के जंगल सफेद चादर में ढक गए। नतीजा—मसूरी आज सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी।

इसे भी पढ़ें:  पानीपत में 4 बच्चों की हत्या का मामला: महिला गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

हल्की बारिश के बाद जैसे ही तापमान में गिरावट आई, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने लगी। मसूरी के साथ-साथ धनोल्टी, चकराता, औली, गंगोत्री, टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं देहरादून और निचले इलाकों में दिनभर तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा।

मॉल रोड से कंपनी गार्डन तक बदला नज़ारा

मसूरी में कंपनी गार्डन, कैम्पटी फॉल रोड और मॉल रोड के आसपास बर्फ की पतली परत जमने से पूरा शहर किसी पोस्टकार्ड की तरह नजर आने लगा। स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां पहुंचे पर्यटक भी बर्फबारी का लुत्फ उठाते दिखे—कहीं सेल्फी, कहीं बर्फ के गोले और कहीं पहाड़ों के बीच सर्द सुबह की चाय।

इसे भी पढ़ें:  कैराना में ‘पाकिस्तानी आतंकी कनेक्शन’ का दावा! AI तस्वीर ने खोला बड़ा खेल?

रील्स और ड्रोन वीडियो से भरा सोशल मीडिया

सुबह होते ही इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर मसूरी की बर्फबारी के वीडियो और रील्स की बाढ़ आ गई। कुछ पर्यटक होटल की बालकनी से गिरती बर्फ को कैमरे में कैद करते दिखे, तो कहीं ड्रोन शॉट्स में पूरी मसूरी घाटी बर्फ से ढकी नजर आई

इसे भी पढ़ें:  चमोली के कई इलाकों में भूकंप के झटकों से दहशत

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »