पिता की गोली से बेटे की मौत, बहू गंभीर, भोकरहेड़ी में पारिवारिक विवाद से मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (मोरना): भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में शुक्रवार सुबह एक घरेलू झगड़ा खूनी रूप ले बैठा। बताया गया कि किसी पुरानी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हुई, जो देखते-देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

आवेश में आए पिता बृजवीर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा ली और बेटे रॉबिन सहरावत (28) व बहू रविता (25) पर फायर कर दिया। गोली लगने से रॉबिन के पेट में गंभीर चोट आई, जबकि रविता के हाथ में गोली लगी।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसदः हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर संतों का जोर

गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग घर की ओर दौड़े और दोनों घायलों को तत्काल भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही रॉबिन ने दम तोड़ दिया, जबकि रविता का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में तीन कुख्यात माओवादी ढेर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद किस वजह से इतना बढ़ गया कि गोली चलाने जैसी नौबत आ गई।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक रहेंगे बंद

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »