मुजफ्फरनगर होली दहन हादसा, बिजली खंभे में लगी आग

मुजफ्फरनगर होली दहन हादसा सोमवार रात नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर खत्ती में सामने आया, जहां होली की लपटों ने पास खड़े बिजली के खंभे और तारों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चिंगारियां गिरने लगीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ले में परंपरागत तरीके से होली दहन किया जा रहा था। आग की लपटें तेज होते ही उसकी गर्मी पास से गुजर रहे बिजली के तारों तक पहुंच गई। देखते ही देखते तारों में आग लग गई और चिंगारियां गिरने लगीं।

इसे भी पढ़ें:  बाइक चोरी करने के बाद पार्ट्स निकालकर कर देते थे गायब, दो शातिर चोर गिरफ्तार

कुछ ही क्षणों में पूरा बिजली का खंभा आग की लपटों से घिर गया। बिजली के खंभे में आग लगने से स्थानीय लोगों के सामने आग बुझाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। करंट लगने के खतरे के चलते कोई भी व्यक्ति पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। स्थिति गंभीर होती देख मोहल्ले के लोगों ने तुरंत डायल 112 और बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद कर दी। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड में बिजली के तारों के साथ-साथ केबल टीवी और इंटरनेट की लाइनें भी पूरी तरह जल गईं, जिससे घेर खत्ती और आसपास के इलाकों में बिजली, संचार सेवाएं और केबल टीवी बाधित हो गए। गौरतलब है कि होलिका दहन को लेकर जनपद पुलिस लगातार विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर रही थी।

इसे भी पढ़ें:  नंगला मंदोड़ इंटर कॉलेज और मिनी स्टेडियम की उपेक्षा पर भड़के लोग, पैदल यात्रा की दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर के एसपी संजय वर्मा ने निरीक्षण के दौरान विद्युत तारों के नीचे होली न जलाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई स्थानों पर होली विद्युत तारों के नीचे ही जलाई गई। नई मंडी की यह घटना भी इसी लापरवाही का परिणाम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आगामी वर्षों में होली दहन से पहले स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते बिजली आपूर्ति काट दी गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस ने साम्प्रदायिक झगड़े में वांछित चार अभियुक्तों को दबोचा

Also Read This

ओआईसी पर महबूबा मुफ्ती का हमला, ईरान मुद्दे पर भड़कीं

ओआईसी पर महबूबा मुफ्ती का हमला उस समय तेज हो गया जब उन्होंने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों तथा अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर संगठन की चुप्पी को मुस्लिम जगत के साथ बड़ा विश्वासघात बताया। पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि संकट की इस घड़ी में ओआईसी का मूक दर्शक बने रहना बेहद निराशाजनक है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को इस्लामिक सहयोग संगठन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों पर ओआईसी की चुप्पी पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि जब अमेरिका और इजरायल

Read More »

दुबई से भारत के लिए विमान सेवा शुरू, फंसे भारतीयों को राहत

दुबई से भारत के लिए विमान सेवा ईरान संकट के बीच फिर से शुरू हो गई है। पश्चिमी एशिया में हालात सामान्य होने के संकेत मिलते ही कई एयरलाइन्स ने मंगलवार से उड़ानें बहाल करने की घोषणा की है। इससे वहां फंसे भारतीयों को बड़ी राहत मिली है। अमीरात्स एयरलाइन्स ने घोषणा की है कि 3 मार्च को दुबई से दिल्ली, चेन्नै, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद के लिए फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होगा। सोमवार शाम से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी सीमित संख्या में उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है, जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत पांच भारतीय शहर शामिल हैं। इतिहाद एयरवेज अबू धाबी से दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु

Read More »

यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले नेता बन गए हैं।  विश्व नेताओं में, प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर हैं। रैंकिंग के अनुसार, वे इस श्रेणी में अन्य सभी से काफी आगे हैं।  दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके सब्सक्राइबर प्रधानमंत्री मोदी के सब्सक्राइबर का लगभग एक-चौथाई ही हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में सात गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं। भारत में, प्रधानमंत्री मोदी का दबदबा और लोकप्रियता स्पष्ट है। सब्सक्राइबर

Read More »

हमारे पास हथियारों की कमी नहीं: ट्रंप

वॉशिंगटन- अमेरिका-इस्राइल के संयुक्त हमले में ईरान को गहरी चोट पहुंची है। इस बीच ट्रंप और नेतन्याहू ने साफ कहा है कि वो लंबी जंग नहीं चाहते, लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि हमारे पास हथियारों की कमी नहीं है। ईरान से छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के हथियार भंडार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमेरिकी गोला-बारूद भंडार पर अपडेट देते हुए दो टूक कहा कि युद्ध हमेशा चलते रह सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास मध्यम और उच्च श्रेणी के हथियारों की आपूर्ति अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर है

Read More »

दुल्हेंडी 4 मार्च को, चंद्र ग्रहण से बदली तिथि

दुल्हेंडी 4 मार्च को मनाई जाएगी। होली के अगले दिन पारंपरिक रूप से मनाए जाने वाले दुल्हेंडी पर्व की तिथि इस वर्ष चंद्र ग्रहण के कारण बदल दी गई है। संत पंडित विष्णु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि होली और दुल्हेंडी के बीच पड़ रहे चंद्र ग्रहण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। खतौली में इस बार होली और दुल्हेंडी के बीच चंद्र ग्रहण का संयोग बना है। नगर में यह पहला अवसर बताया जा रहा है जब इस प्रकार का खगोलीय संयोग सामने आया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल को शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। इसे भी पढ़ें:  यूपी शीतकालीन अवकाश:

Read More »

देवबंद में अवैध गाय का कटान पर गरमाया माहौल, बुलडोजर की मांग

देवबंद में अवैध गाय का कटान का मामला सामने आने के बाद नगर में हड़कंप मच गया। देवीकुंड मंदिर के समीप पीछे मुस्लिम बस्ती में एक मकान से गाय माता के अवशेष बरामद हुए। सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि कटान करने वाला आरोपी फरार बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवीकुंड मंदिर के पास स्थित एक मकान में अवैध रूप से गाय का कटान किया जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना मिली, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता मौके पर पहुंचे। इसे भी पढ़ें:  यूपी शीतकालीन अवकाश: 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी स्कूल

Read More »