मुजफ्फरनगर-पत्नी को पीटकर किराये के मकान से भागा पति रचा रहा दूसरा विवाह

पति पर मारपीट, साजिश और दूसरी शादी की योजना का आरोप लगाकर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पारिवारिक विवाद के एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पति के गायब होने की शिकायत से शुरू हुआ मामला अब आरोप-प्रत्यारोप, मारपीट, साजिश और दूसरी शादी की कथित तैयारी तक जा पहुंचा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
जानसठ के बुद्ध बाजार निवासी काजल पुत्री वीर सिंह ने अपने पति अनुज पुत्र मोहर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए खालापार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। काजल ने महिला थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने पति और बच्चे के साथ खादरवाला इलाके में किराये के मकान में रहती थी। काजल के अनुसार, 7 जुलाई 2025 की सुबह करीब 10 बजे किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसके पति अनुज ने उसके साथ मारपीट की और घर छोड़कर चला गया। लगातार तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता न चलने पर काजल ने 9 जुलाई को खालापार थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
लेकिन बाद में काजल को पता चला कि उसका पति अपने माता पिता के साथ रह रहा है। उसने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि अनुज जानबूझकर उसके साथ मारपीट कर घर से गया है और यह सब उसके परिजनों की मिलीभगत से किया गया है। काजल ने आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी शादी कर दहेज लेने की नीयत से घर से दूर गया है और उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर रखा है। इसके साथ ही काजल ने बताया कि अनुज ने पिछले दो महीने से मकान का किराया नहीं दिया, जिसके चलते मकान मालिक ने उसे घर में घुसने से भी रोक दिया है। वर्तमान में उसके और उसके बच्चे के पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं है।
पीड़िता का आरोप है कि पति अनुज, उसकी मां ओमवती, पिता मोहर सिंह, भाई अक्षय और अमित तथा उसकी बहनकृजो प्रेमपुरी वार्ड सदस्य योगेश मित्तल वाली गली में रहते हैं, मिलकरकृउसके खिलाफ किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। काजल ने अपने व बच्चे की जानमाल को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। काजल ने यह तहरीर 19 जुलाई को महिला थाने में दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों में सुलह-समझौते का प्रयास किया गया। लेकिन बात नहीं बन पाने के कारण महिला थाने ने यह तहरीर खालापार थाने को भेज दी। खालापार पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसएचओ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में अनियमितता पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त, लिपिक हटाया

Also Read This

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद जब देवबंद पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं, बुके और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जीटी रोड साराय काहरान, बस अड्डा रोड नीला गेट, मंगलौर चौक समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और अजीत राणा के स्वागत में उत्साह देखने को मिला। अजीत राणा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें खेमकरण पूर्व सभासद के निवास, श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान, तथा मंगलौर चौक पर जयप्रकाश के प्रतिष्ठान सहित कई स्थान शामिल रहे। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते

Read More »

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »