मुजफ्फरनगर-वाल्मीकि समाज के एक करोड़ पी गई जेएस एनवायरो!

अच्छी नौकरी मिलने के भरोसे पर मिल रहा कम वेतन, समाज से ठगी पर रोष, सिक्योरिटी नहीं देने पर वेतन से हो रही कटौती

मुजफ्फरनगर। अच्छी नौकरी और उज्ज्वल भविष्य का सपना दिखाकर वाल्मीकि समाज के सैकड़ों परिवारों के अरमानों पर एक बार फिर से पानी फेरने का काम किया जा रहा है। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने का दावा और वादा लेकर सफाई व्यवस्था में शहर के 55 वार्डों और डलावघरों से कूड़ा निस्तारण का काम कर रही जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. मयूर विहार दिल्ली नामक कंपनी पर आरोप है कि उसने 350 कर्मचारियों से 30-30 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी के नाम पर वसूले, लेकिन वादों के विपरीत कम वेतन देकर लोगों को ठगा। सिक्योरिटी जमा न कराने वालों के वेतन से लगातार कटौती की जा रही है, जिससे समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इस कथित ठगी ने न सिर्फ कर्मचारियों के साथ आर्थिक खिलवाड़ किया बल्कि विश्वास और उम्मीद पर भी गहरी चोट पहुंचाई है।
शहर में सफाई व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन और इसको गारबेज फ्री सिटी बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 1.30 करोड़ रुपये प्रतिमाह की दर से तीन वित्तीय वर्ष यानि 36 माह ;2028द्ध तक निजी क्षेत्र की कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. मयूर विहार दिल्ली को टैण्डर स्वीकृत कर ठेका दिया। इससे पहले एमआईटूसी कंपनी 92 रुपये प्रतिमाह की दर से कार्य कर रही थी, लेकिन कंपनी द्वारा शर्तों का उल्लंघन, कर्मचारियों का आर्थिक शोषण और लापरवाही बरते जाने पर कंपनी से अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया। अब नई कंपनी को लेकर भी ऐसे ही मामले सामने आने लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार शहर के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलावघरों से प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण करने के लिए जेएस एनवायरो सर्विसेज काम कर रही है। इसमें करीब 350 कर्मचारियों को कंपनी ने यहां पर हायर किया है, जिसमें बड़े स्तर पर वाल्मीकि समाज के ही लोग शामिल हैं। आरोप है कि कंपनी ने नौकरी देने के नाम पर कर्मचारियों से 30-30 हजार रुपये पहले ही सिक्योरिटी मनी के रूप में नकद प्राप्त किये हैं। ऐसे में देखा जाये तो कंपनी के द्वारा शहर में काम करने से पहले ही कर्मचारियों से सिक्योरिटी मनी के रूप में करीब एक करोड़ से ज्यादा का धन गैर कानूनी और शर्तों के विपरीत एकत्र कर लिया गया है। इसी को लेकर पूर्व में कर्मचारियों ने हंगामा भी किया था और पालिका प्रशासन के द्वारा कंपनी के लोगों को सख्ती के साथ चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी वाल्मीकि समाज से यह ठगी और लूट कंपनी ने बंद नहीं की। जेएस एनवायरो कंपनी में यहां प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे नीतेश चौधरी से कर्मचारियों के आरोपों के संदर्भ में पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।
पालिका से लिये 1.95 करोड़, जमा किये डेढ़ लाख
मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर शहरी सफाई व्यवस्था के लिए काम कर रही जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी ने पालिका से डेढ़ माह के कार्य के लिए 01 करोड़ 95 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया है, जबकि पालिका को टिपिंग फीस के लिए इस डेढ़ माह में अभी तक मात्र करीब डेढ़ लाख रुपया ही जमा कराया गया है।
पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कंपनी के द्वारा किये जा रहे कार्य को लेकर कोई गंभीर शिकायत सामने नहीं आई है। कंपनी को पालिका ने जुलाई के 15 दिन और अगस्त माह का पूरा भुगतान किया है। कंपनी को 1.30 करोड़ रुपये मासिक का भुगतान तय है। तीन वित्तीय वर्ष के 36 माह का अनुबंध पालिका ने किया है। एमआईटूसी जब तक कर्मियों का बकाया देने की लिखित गारंटी जमा नहीं कराती, उसका भुगतान नहीं किया जायेगा। जेएस एनवायरो सर्विसेज के खिलाफ यदि अनुबंध के विपरीत कार्य करने और शर्तों के उल्लंघन का मामला सामना आता है तो कंपनी पर जुर्माना लगाने का अधिकार पालिका के पास है। कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  कृष्णगोपाल मित्तल ने डीएम-एसएसपी को किया सम्मानित

शर्तों का उल्लंघन कर मनमर्जी कर रही कंपनी, लुट रहा समाज

मुजफ्फरनगर। कंपनी जेएस एनवायरो में काम कर रहे कुछ कर्मचारियों ने बताया कि वेतन के नाम पर 8 से 10 हजार ही दिये जा रहे हैं, जो न्यूनतम दैनिक मजदूरी के आधार पर भी नहीं है। जिन कर्मचारियों ने सिक्योरिटी मनी का पैसा पहले जमा नहीं किया, उनके वेतन से सिक्योरिटी मनी के तय किये गये 30 हजार रुपये मासिक आधार पर किश्त के रूप में काटे जा रहे हैं। इसको लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने अपने नेताओं से शिकायत भी की। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिडला का कहना है कि कंपनी ने वाल्मीकि समाज के साथ लूट की दुकान खोल ली है। 30 हजार से ज्यादा भी सिक्योरिटी मनी लेने का आरोप लगाते हुए उन्होंने वो जल्द ही इस मामले में पालिकाध्यक्ष से लिखित शिकायत करेंगे। वेतन 8 हजार ही दिया जा रहा है। ऐसे में काफी कर्मचारी शोषण को देखकर नौकरी छोड़ चुके हैं। कंपनी की कार्यप्रणाली भी सही नहीं है, अभी कंपनी को तीन साल काम करना है, पहले ही दिनों में काफी शिकायत सामने आ रही हैं। समाज में इसको लेकर रोष बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली ब्लास्ट आतंकी हमला नहीं, महज एक दुर्घटनाः संजीव बालियान

वाल्मीकि समाज के युवाओं से लूट पुरानी परम्परा बन गई

वाल्मीकि समाज के नेता चमनलाल ढिंगान ने कहा कि सिक्योरिटी मनी लेने का कहीं भी कोई प्रावधान नहीं है, पहले भी हमने संगठन की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत की और प्रदर्शन भी किया था, लेकिन यह लूट जारी है। सभी वार्डों में शत प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है। डलावघर बंद कराने के बाद भी सड़कों पर कू़ड़ा गन्दगी दिखाई दे रही है। खुले वाहनों से कूड़ा ले जाया जा रहा है। शर्तों का कंपनी उल्लंघन कर रही है। चमनलाल का कहना है कि वाल्मीकि समाज के युवाओं से लूट पुरानी परम्परा बन गई है। पहले एटूजेड इनफ्रास्टक्चर ने प्लांट में नौकरी के नाम पर लूटा, इसके बाद जेके इंटरनेशनल कंपनी ने 300 से ज्यादा कर्मियों को भर्ती कर सिक्योरिटी मनी के नाम पर पैसा लिया और भाग गई, इसके बाद एमआईटूसी ने भी कर्मियों का वेतन नहीं दिया और भाग गई अब जेएस एनवायरो सर्विसेज में समाज से लूट का खेल खेला जा रहा है। 10 सितम्बर को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन है, इसके बाद यहां समाज की समस्याओं को उठाया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान दिवस पर उठा नकली खाद का मुद्दा

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »