मुजफ्फरनगर-शहर में जनसमस्याओं को लेकर क्रांतिसेना ने जताया रोष, होगा घेराव

गंदगी, जर्जर वाहन, अवैध होर्डिंग और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को लेकर पालिका ईओ को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर में व्याप्त गंदगी, जर्जर हो चुके वाहनों से फैलती गंदगी, अवैध होर्डिंगों और स्ट्रीट लाइट की बदहाली को लेकर क्रांतिसेना के दर्जनों पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह से मुलाकात कर नगर की समस्याओं पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर समाधान नहीं हुआ तो अधिशासी अधिकारी का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।
क्रांतिसेना पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के पास करोड़ों रुपये का बजट होने के बावजूद नालों की सफाई, सड़कों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि कूड़ा ढोने के लिए खरीदे गए करोड़ों रुपये के वाहन महज प्रदर्शनी बनकर रह गए हैं। पुराने और रिटायर्ड वाहन बाजारों में गंदगी फैलाते हुए चलते हैं, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा, नगर में चारों ओर अवैध होर्डिंगों की भरमार है। जर्जर इमारतों पर भी भारी-भरकम होर्डिंग लगाए गए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन द्वारा जब्त किए गए होर्डिंग और जर्जर वाहनों के स्क्रैप को बिना किसी पूर्व सूचना के अवैध रूप से बेच दिया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। इस अवसर पर क्रांतिसेना जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित, महानगर महासचिव ललित रुहेला, भुवन मिश्रा, शैलेन्द्र विश्कर्मा, चेतनदेव आर्य, निकुंज चौहान, गौरव शर्मा, मनोज चौधरी, राजेंद्र तायल, अमन कुमार, शिवम कुमार, तुषार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कम्पनी बाग में हरे पेड़ों के कटान का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Also Read This

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 73 वर्षीय बुजुर्ग ने 13 साल की बच्ची से की दरिंदगी परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की,

Read More »