आज मुजफ्फरनगर मे प्राचीन देवी मंदिर नदी रोड पर माँ शाकुंभरी देवी की पावन जयंती के अवसर पर आयोजित भंडारे में जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जगत जननी, परम करुणामयी, सृष्टि के पालन-पोषण एवं कल्याण की अधिष्ठात्री, कुलदेवी माँ शाकुंभरी देवी के पावन श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूपजनसंपर्क अभियान के दौरान





