IGRS-जनशिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर साबित हुआ फिसड्डी

सितम्बर माह की आईजीआरएस मूल्यांकन रिपोर्ट में 45वें स्थान पर लुढ़का टॉप टेन में रहने वाला जनपद

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर जारी की गई सितंबर 2025 की आईजीआरएस मासिक रिपोर्ट ने एक बार फिर मुजफ्फरनगर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कभी टॉप-10 में गिना जाने वाला यह जनपद अब सीधे 45वें स्थान पर लुढ़क गया है। जन समस्याओं के समयबद्ध समाधान के जिस मॉडल को लेकर सरकार गंभीर है, उसी में मुजफ्फरनगर जनपद का यह प्रदर्शन चिंता का विषय बन गया है।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपदों में जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवेन्स रिड्रेसल सिस्टम) की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट सितम्बर 2025 के लिए जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर जनपद एक बार फिर पिछड़ गया है और राज्य में 45वें स्थान पर आ गया है। जहां पहले यह जनपद शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के लिए शीर्ष स्थानों पर गिना जाता था, वहीं अब लगातार प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा लगातार विभागीय स्तर पर सख्ती दिखा रहे हैं, लेकिन फिर भी इस मामले में विभागीय प्रदर्शन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सठेडी में पुल निर्माण साइट से तीन लाख की मशीन चोरी

आईजीआरएस शिकायत निवारण के लिए अगस्त माह की जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान अर्जित किया था, जबकि जिले के प्रदर्शन अच्छा नहीं था। इसमें राजस्व विभाग में शिकायतों का लंबित रहना मुख्य कारण बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि मुजफ्फरनगर सहित मंडल के जिलों में प्रशासनिक स्तर पर लचर निगरानी, समन्वय की कमी, और समय पर जवाबदेही तय न होना प्रदर्शन में गिरावट का कारण है। प्रशासन को चाहिए कि वह आईजीआरएस निस्तारण प्रणाली की समीक्षा करे, जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे और सुधारात्मक कदम तत्काल उठाए।
सहारनपुर मण्डल के तीनों जिलों का प्रदर्शन खराब
आईजीआरएस मूल्यांकन के लिए शासन द्वारा जारी की गई सितम्बर माह के प्रदर्शन की रिपोर्ट के आधार पर मुजफ्फरनगर मंडल के अन्य जनपदों का भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। शामली जिला 51वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि सहारनपुर भी 45वें पायदान पर रहा। इससे स्पष्ट है कि पूरा मंडल आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। वहीं लखीमपुर खीरी जिले ने बेहतरीन कार्य करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिले में जन शिकायतों का प्रभावी व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया। उनके कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था की सराहना की जा रही है, जिससे अन्य जिलों के लिए यह एक मॉडल बनता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बलरामपुर जिला दूसरे, जबकि बरेली तीसरे स्थान पर रहा। इन जिलों ने शिकायतों के समाधान में तेजी और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया।

इसे भी पढ़ें:  उद्योगों पर संकटः अवैध वसूली के लिए फैक्ट्री पर हमला, दहशत में उद्यमी

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  सठेडी में पुल निर्माण साइट से तीन लाख की मशीन चोरीजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में लव जिहादः रामविलास की पार्टी के नेता ने दलित युवती को भगाकर कर लिया निकाह बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »