मुजफ्फरनगर वसुंधरा: दो बेटे और मां जिंदा जले, मां और दो बेटियां बची, कानूनगो था मृतक अमित गौड

मुजफ्फरनगर। शहर के वसुंधरा रेजीडेंसी फेस-3 में सोमवार की शाम को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आग लगने के कुछ ही देर बाद तेज धमाका हुआ, जिससे घर में मौजूद लोग चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान में अब नया खुलासा हुआ है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती थी, लेकिन संयोग से तीन लोगों की जान बाल बाल बची है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर वसुन्धरा अग्निकांडः शामली का निवासी था परिवार, मृतकों में महिला और दो बेटे शामिल

मरने वालों में अमित गौड़ (50 वर्ष) निवासी शामली, देवबंद तहसील में कानूनगो के पद पर कार्यरत बताये गये हैं। उनके भाई नितिन (45 वर्ष) और मां सुशीला देवी पत्नी राममोहन गौड (68 वर्ष) की जिंदा जलकर मौत हुई है। तीनों के शवों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार इस भयंकर आग की चपेट में आने से परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। बचने वालों में मां और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। इनमें रिचा (मां), उसकी दो बेटियों में अक्षिता (22 वर्ष) और आराध्या (14 वर्ष) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वसुंधरा रेजीडेंसी के मकान में भयंकर आग, तीन लोगों की मौत

घटना के दौरान परिवार को बचाने के प्रयास में आदित्य राणा नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे परिजनों द्वारा बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा भी वसुंधरा रेजीडेंसी पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने हादसे की जानकारी ली और पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।

Also Read This

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,

Read More »

हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकनंदा होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर

Read More »

मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

मुंबई – गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदाणी की संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंची।  एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

Read More »

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

लुधियाना- ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया

Read More »