नंगला मंदोड़ इंटर कॉलेज और मिनी स्टेडियम की उपेक्षा पर भड़के लोग, पैदल यात्रा की दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह द्वारा निर्मित भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदोड़ और उसके सामने बने मिनी स्टेडियम की बदहाली को लेकर क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं। रविवार को अंकित बालियान क्षेत्रवासियों के साथ यहां पहुंचे और गंभीर समस्याओं को उजागर किया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो नंगला मंदोड़ से कलेक्ट्रेट तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के श्रद्धालु की मौत, चार गंभीर घायल

सर्विस रोड का अभाव: पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग (सिखेड़ा से जानसठ मार्ग) पर अन्य स्थानों पर तो सर्विस रोड बनाई गई है, लेकिन इंटर कॉलेज और स्टेडियम के सामने यह सुविधा नहीं है।

नाले का बंद होना: NHAI द्वारा बनाए गए सरकारी नाले को सड़क में मिला दिया गया, जिससे बरसात के समय स्कूल में पानी भर जाता है और किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  उद्योगों के खिलाफ भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ते रहेंगेः धर्मेन्द्र मलिक

स्टेडियम का रास्ता बंद: बच्चों के खेल विकास के लिए बने मिनी स्टेडियम तक पहुंचने का कोई रास्ता उपलब्ध नहीं है।

कूड़े का ढेर: स्टेडियम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कूड़ा फेंका जा रहा है, जिससे बदबू, संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

अंकित बालियान और विनीत त्यागी ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों के भविष्य और जनता की सुविधा के लिए दोनों ओर सर्विस रोड, नाले का निर्माण, यात्री शेड और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था तुरंत होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः पीड़ित परिवार के घर घुसे अज्ञात लोग, बहन रहस्यमयी ढंग से लापता

अन्यथा क्षेत्र की जनता मजबूरन बड़ा आंदोलन करेगी और नंगला मंदोड़ से कलेक्ट्रेट तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र केवल अधिकारों का नहीं, कर्तव्यों का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत यूपी की 5 शुगर मिलों पर इनकम टैक्स का छापा, धामपुर ग्रुप के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाईफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई।

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  पुलिस का बड़ा एक्शनः भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष समेत 58 पर एफआईआर, गाड़ियां सीजइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  खेत पर चारा लेने गई महिला का नदी में मिला शवलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »