मुजफ्फरनगर में नहीं होगा पुराने वाहनों का नया पंजीकरण

मुजफ्फरनगर में पुराने वाहनों पर नियम लागू नहीं, 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध – केंद्र सरकार ने 20 साल पुराने वाहनों का पंजीकरण शुल्क बढ़ाया

एनसीआर का हिस्सा होने के कारण केंद्र सरकार का नया नोटिफिकेशन लागू नहीं, 15 साल पुराने वाहनों पर पहले से प्रतिबंध

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार ने देशभर में 20 साल या उससे अधिक पुराने वाहनों के पंजीकरण नवीनीकरण के नियमों में बदलाव किया है। अब इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण पहले से कहीं महंगा हो जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन कर नया नोटिफिकेशन जारी किया है।

हालांकि मुजफ्फरनगर जनपद में यह नियम लागू नहीं होगा। एआरटीओ सुशील मिश्रा ने बताया कि जनपद एनसीआर का हिस्सा है, जहां पहले से ही 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों और 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर रोक लगी हुई है।
नये नियम में जेबों पर पड़ेगा ज्यादा भार

इसे भी पढ़ें:  टिकैत की सिसौली में महायज्ञ के प्रचार को निकले संत पर जानलेवा हमला

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी किये गये नये नोटिफिकेशन के अनुसार पुराने वाहनों का नया पंजीकरण नवीनीकरण कराने के लिए शुल्क में काफी बढ़ोतरी की है। इससे अपने पुराने वाहनों का नया पंजीकरण कराने की इच्छा रखने वालों की जेब पर तगडा आर्थिक भार पड़ेगा। इस नोटिफिकेशन में जो शुल्क तय किया गया है, उसके अनुसार निम्न प्रकार से फीस चुकानी होगी। हल्के मोटर वाहन का नवीनीकरण शुल्क अब 5,000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है। मोटरसाइकिलों का शुल्क 1,000 से बढ़कर 2,000 रुपये हो गया है। तिपहिया और क्वाड्रिसाइकिलों के लिए शुल्क 3,500 से बढ़कर 5,000 रुपये होगा। आयातित वाहनों पर भारी शुल्क तय किया गया हैकृदोपहिया/तिपहिया के लिए 20,000 रुपये और चारपहिया या उससे बड़े वाहनों के लिए 80,000 रुपये। ये सभी नियम गजट में अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद ही लागू होंगे।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने रोका

केन्द्र सरकार ने क्यों बढ़ाया नवीनीकरण शुल्क

केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय के अनुसार, पुराने वाहन सड़क सुरक्षा और पर्यावरण दोनों के लिए खतरनाक हैं। 20 साल पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण महंगा करने के पीछे उद्देश्य यही है कि लोग धीरे-धीरे ऐसे वाहनों को सड़कों से हटाएं। फरवरी में इस प्रस्ताव पर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे और 21 अगस्त को इसे अंतिम रूप दिया गया। दिल्ली-एनसीआर में नया नियम लागू नहीं होगा। यहां पहले से ही 15 साल पुराने पेट्रोल व 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध है। सुप्रीम कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में निर्देश दिया था कि पुराने वाहनों के मालिकों के खिलाफ जबरन कार्रवाई न की जाए, बल्कि वाहन की वास्तविक स्थिति और उपयोग को भी देखा जाए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अफसरों से नाराज ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय पर करेंगे शोकसभा

Also Read This

पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सूजडू में छत पर कहासुनी के बाद घर में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। छत पर पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो युवकों को कथित तौर पर घर में बंद कर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और रिश्तेदार के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल किया गया

Read More »

वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और देखते ही देखते विरोध ने ऐसा रूप ले लिया कि शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप पड़ गया। पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा यह आंदोलन सोमवार को सबसे ज्यादा उग्र दिखा। नोएडा फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कुछ वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें साफ हैं — मासिक वेतन 13 हजार रुपये से बढ़ाकर

Read More »

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  सात मेडिकल एजेंसियों पर छापे, नकली दवाइयों के धंधे से मचा

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »