भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी और करीब एक किलो चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर घर की अलमारियों से लाखों रुपये कीमत के जेवर, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गये। परिवार के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

थाना शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पलड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार के सूने घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। परिवार भतीजी की शादी के बाद उसकी ससुराल गया हुआ था, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित सलमान पुत्र मौबीन के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को उसकी भतीजी नरगिश का निकाह मेरठ जनपद के अकबरपुर निवासी कुर्बान के साथ हुआ था। 5 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे वह अपने परिवार के साथ भतीजी को लेने के लिए उसकी ससुराल गया था। घर पूरी तरह खाली था और कोई नहीं होने के कारण ताला लगा हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-काऊ सेंचुरी में गौ वंश की उत्तम नस्ल पाने को 20 गायों में भ्रूण प्रत्यारोपण

शाम करीब साढ़े नौ बजे जब सलमान अपनी पत्नी के साथ वापस घर पहुंचा, तो मुख्य गेट और कमरे के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सेफ और अलमारी के लॉक भी तोड़े जा चुके थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे सोने के जेवरात, जिनमें गले का सेट, दो अंगूठियां, कानों के झुमके, नथ, टीका, पेंडेंट और बच्चों के ताबीज शामिल हैं, के अलावा करीब एक किलो चांदी और 1 लाख 77 हजार 850 रुपये नकद चोरी कर ले गए।

इसे भी पढ़ें:  रामलीला-बालि का हुआ वध, हनुमान जी ने की लंका दहन

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिसकर्मियों ने सलमान के घर पर जाकर मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर दिनदहाड़े हमला, कार्यालय में तोड़फोड़

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत 7 जजों का तबादला, न्यायिक दंपत्तियों की एक साथ पोस्टिंग चर्चा में मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसका असर मुजफ्फरनगर जनपद में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जारी वार्षिक स्थानांतरण-2026 सूची के तहत प्रदेश के 266 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सीधा प्रभाव मुजफ्फरनगर की न्यायिक व्यवस्था पर

Read More »

Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकी

शिकायत पर कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से जांच शुरू (Muzaffarnagar) मुजफ्फरनगर। शहर में एक बार फिर रंगदारी और भूमि कब्जाने और हत्या की धमकी देने के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। बैंकट हॉल संचालक को न केवल भारी रकम की मांग के साथ धमकाया गया, बल्कि परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के गौशाला नदी रोड स्थित एक बैंकट हॉल (आरकेड फार्म) के मालिक को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी

Read More »

Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

13 दिन बाद बेटे ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (Muzaffarnagar)मुजफ्फरनगर। शहर में सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब घटना के 13 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार

Read More »

खतौली तालाब कब्जा मामला: फर्जी बैनामे का आरोप, जांच शुरू

खतौली तहसील के समाधान दिवस में सरकारी तालाब और चकरोड की जमीन पर कथित कब्जे का मामला फिर गरमा गया। ग्राम गंगधाड़ी निवासी अजय चौहान ने प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और उसे वैध दिखाने के लिए कथित फर्जी बैनामा भी कराया गया। मामले को गंभीर मानते हुए SDM ललित मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत के मुताबिक विवाद सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है। आरोप है कि जिस भूमि को तालाब और सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित होना चाहिए था, उसी पर निजी स्वामित्व का दावा खड़ा कर दिया गया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का

Read More »

देवबंद सड़क हादसा: बाइक बचाने में पिकअप पलटी, 10 घायल

सहारनपुर से शुक्रताल जा रही एक पिकअप सापला रोड पर हादसे का शिकार हो गई, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसा गोपाली चौकी के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सामने से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाने का काम शुरू किया। इसे भी पढ़ें:  कोहरे में परिवार पर कहरः हरनाकी के किसान की हादसे में दर्दनाक मौत सभी घायलों को देवबंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरव

Read More »