सोनू कश्यप के किसी भी हत्यारे को नहीं बख्शा जायेगा, कानून देगा सख्त सजाः कपिल देव

मंत्री कपिल देव ने लखनऊ से लौटते ही लिया सोनू हत्याकांड का संज्ञान, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को किया तलब

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल द्वारा लखनऊ से लौटते ही सबसे पहले सोनू कश्यप हत्याकांड का संज्ञान लेते हुए डाक बंगले पर डीएम और एसएसपी को तलब कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करने के आदेश दिये।
प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ से लौटते ही सरधना क्षेत्र में हुए मुजफ्फरनगर निवासी सोनू कश्यप पुत्र सुरेन्द्र कश्यप के जघन्य हत्याकांड का संज्ञान लिया। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन मेरठ रोड पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा को तलब कर मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दूरभाष के माध्यम से एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर एवं पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन टाडा से वार्ता कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने मृतक सोनू के परिजनों से भी दूरभाष पर बातचीत कर इस दुखद घड़ी में गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मंत्री ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक सोनू के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
उल्लेखनीय है कि रोहित कश्यप उर्फ सोनू जिला मुजफ्फरनगर के आबकारी मोहल्ला का रहने वाला था। वह मुंबई में रहकर हलवाई का कार्य करता था। परिजनों ने उसकी शादी तय की थी, लड़की देखने के लिए वो मंबई से यहां आया था। पांच जनवरी को सोनू अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकला था और मुजफ्फरनगर से मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ जा रहा था। जिस टेंपो में वह बैठा था, उसके चालक को रोहित के पास पैसों की जानकारी हो गई। इस कारण टेंपो चालक की नीयत में खोट आ गया और लालचवश अपने साथियों को बुलाकर रोहित की हत्या कर शव जला दिया। इस घटना से कश्यप समाज में आक्रोश है। परिजनों का कहना था कि सोनू को बाइक खरीदनी थी, उसके पास 80 हजार रुपये थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने के पास व्यापारी के घर 20 लाख का डाका

Also Read This

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  उज्ज्वल आत्मदाह कांडः 8 दिसम्बर से कॉलेज गेट पर बेमियादी धरना देंगे परिजनगोली

Read More »

मुजफ्फरनगर-बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर इनामी घायल

पुलिस पर दो राउंड की गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा व कारतूस बरामद, अस्पताल में भर्ती मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला करते हुए दो राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने छपार थाने में किया प्रदर्शन, ओवरलोड वाहन रोकने की मांगपुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 की

Read More »

हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

घटना के बाद फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसे भी पढ़ें:  उज्ज्वल आत्मदाह कांडः 8 दिसम्बर से कॉलेज गेट

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा घायल

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधावली अंडरपास के पास बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण फायरिंग में कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी और उसका साथी ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध टाटा नेक्सॉन कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही

Read More »