मुजफ्फरनगर में कुश्ती का अखाड़ा सजा रहे ओलम्पियन अनुज चौधरी

मॉर्डन पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान में बालक-बालिकाओं के विभिन्न भार वर्गों में होंगे मुकाबले, पूर्व डीजीपी डॉ. डीएस चौहान करेंगे शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। जनपद के युवाओं को खेल मंच उपलब्ध कराने और कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 मार्च को मुजफ्फरनगर में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पहलवानी का यह अखाड़ा संभल हिंसा के बाद यूपी पुलिस के आइकन बने ओलम्पियन एएसपी अनुज चौधरी सजा रहे हैं। इस कुश्ती प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं के कई भार वर्गों में मुकाबले होंगे, जिनमें आसपास के जिलों के पहलवान भी भाग लेंगे। बालिकाओं की कुश्ती विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  विद्यालय परखने को चलेगा औचक निरीक्षण का अभियानः डीएम

ओलम्पियन अनुज इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कुश्ती उत्थान समिति के तत्वावधान में 8 मार्च को दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित बढेड़ी गेट के पास मॉर्डन पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त डीजीपी आईपीएस डॉ. डीएस चौहान करेंगे। कार्यक्रम में ओलम्पियन और फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी भी मौजूद रहेंगे। आयोजन की जानकारी सदर ब्लॉक प्रमुख पति अमित चौधरी ने दी।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर तिराहा कांड-संजीव बालियान ने न्याय की राह को किया आसानः धामी

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बालिकाओं के कुश्ती मुकाबले होंगे। बालिकाओं के लिए 50, 55, 56 और 62 किलोग्राम भार वर्ग में ओपन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। बालक वर्ग में अंडर-12 के प्रतिभागियों के लिए 35, 40 और 45 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। अंडर-15 वर्ग के पहलवानों के लिए 48, 52, 57, 62 और 68 किलोग्राम तथा अंडर-17 वर्ग में 80 और 92 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले कराए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर मुजफ्फरनगर के साथ-साथ आसपास के जिलों के खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह है। इस कुश्ती प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पहलवानों के भाग लेने की संभावना है। एएसपी अनुज चौधरी का पैतृक गांव बढेड़ी है। संभल हिंसा के बाद उनकी कार्यशैली के चलते वे यूपी पुलिस के एक प्रमुख चेहरे के रूप में भी चर्चित रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा आयोजित कराई जा रही यह कुश्ती प्रतियोगिता विशेष आकर्षण बन चुकी है, आयोजकों का मानना है कि इस प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-होली के दिन कई घरों में मातम, हादसों में आठ की मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हराया

आखिरी ओवरों में पलटा मैच, कप्तान वैभव की घातक स्पिन गेंदबाजी से टाइगर्स की टीम 2 गेंद शेष रहते हुई ढेर मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पूल-बी में गुरुवार सुबह चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स ने रोमांचक संघर्ष में सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अंतिम ओवरों में गेंदबाज वैभव की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया और टाइगर्स के हाथ से जीत फिसल गई। इस हार के साथ टाइगर्स के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। इस मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का

Read More »

दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार लोगों को हिरासत में लिया, अन्य आरोपियों की तलाश मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत

Read More »

फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या, रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई वारदात, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, हत्या के बाद पहचान मिटाने की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, जिससे हत्या के बाद पहचान मिटाने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। नई मंडी थाना क्षेत्र की बीबीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित सिक्का फार्म हाउस में गुरुवार सुबह एक चौकीदार का शव

Read More »