मकर संक्रांति पर भक्ति और सेवा की बही बयार, विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी वितरण

नगर के अनेक स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां विभिन्न संगठनों ने भोजन-प्रसाद वितरित कर पुण्य कमाया।

मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुरुवार को पूरे मुज़फ्फरनगर जनपद में धार्मिक उत्साह और सेवा-भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। खिचड़ी वितरण, पूजा-अर्चना और सामाजिक संगठनों के सेवा कार्यक्रमों ने शहर के वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। नगर के अनेक स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां विभिन्न संगठनों ने भोजन-प्रसाद वितरित कर पुण्य कमाया।

मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को जनपद भर में श्रद्धालुओं ने सूर्य उपासना कर नए पर्व का स्वागत किया। शहर में कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कार्यक्रमों में सहभागिता की और अपने हाथों से लोगों को प्रसाद बांटा। तुलसी पार्क, भगत सिंह रोड पर आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सबसे पहले गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक एकता, सेवा-बुद्धि और सूर्याेपासना का प्रतीक है। उन्होंने नगरवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़ा छात्रवृत्ति घोटाला, 10 शिक्षण संस्थानों पर एफआईआर

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा भी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सुरेंद्र अग्रवाल, रामकुमार तायल, कवरपाल वर्मा, विवेक चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर संस्कृति द्वारा मकर सक्रांति पर्व पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप उपस्थित रही। यहां उन्होंने आयोजक प्रशांत जैन, संजीव जिंदल, संजीव मित्तल, विकास भार्गव, सुनील गोयल, नितिन जैन, विवेक कुमार, सोनिया जैन, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा व अन्य लोगों के साथ भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में क्राइम कंट्रोल को लेकर एक्शन मोड पर आए मंत्री कपिल देव

तुलसी पार्क में भी मकर संक्रांति के अवसर पर भारत विकास परिषद् संकल्प द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम रखा गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के पहुंचने पर आयोजकों ने स्वागत सत्कार किया। यहां उन्होंने अपने हाथों से प्रसाद बांटा। यहां नीरज अग्रवाल, अवनीश गोयल समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शहर के भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर विश्वकर्मा समाज द्वारा खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मनचले की हरकतों से परिवार परेशान, तीन बार बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

इस कार्यक्रम में भी नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान डॉ. नरेश विश्वकर्मा, सरदार बलविंदर, जनार्दन विश्वकर्मा, नकीराम धीमान, बिजेंद्र धीमान, सतीश धीमान, प्रमोद धीमान समेत समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने उपस्थित सभी जनों का स्वागत किया और खिचड़ी वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया। दिनभर चले इन आयोजनों ने मकर संक्रांति पर मुज़फ्फरनगर में धार्मिक और सामाजिक समरसता का वातावरण बनाये रखा। जहां लोग श्रद्धा के साथ सूर्याेपासना और दान-पुण्य में लगे रहे, वहीं सामाजिक संगठनों ने खिचड़ी वितरण कर समाज में सेवा-भावना का संदेश दिया।

Also Read This

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  खतौली विधायक ने ग्राम पंचायत पाल में राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण की उठाई

Read More »

मुजफ्फरनगर-बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर इनामी घायल

पुलिस पर दो राउंड की गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा व कारतूस बरामद, अस्पताल में भर्ती मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला करते हुए दो राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  काली स्कार्पियों प्रकरणः आरापियों के साथ खुलकर खड़ी हुई टिकैत की भाकियूपुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 की रात

Read More »

हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

घटना के बाद फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसे भी पढ़ें:  खतौली विधायक ने ग्राम पंचायत पाल में राजकीय

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा घायल

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधावली अंडरपास के पास बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण फायरिंग में कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी और उसका साथी ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध टाटा नेक्सॉन कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही

Read More »