मालवीय जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि बीएचयू के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय ने शिक्षा को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बनाया

मुजफ्फरनगर। भारतीय शिक्षा व्यवस्था के शिल्पकार, स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर नायक और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की जयंती के पावन अवसर पर गुरूवार को नगर में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मालवीय चौक स्थित उनके स्मारक पर पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप गुरूवार को सुबह मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सभासदों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महामना के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका तथा शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित उनके आदर्शों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मालवीय चौक पर कराए गए सौन्दर्यकरण कार्यों को लेकर ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप का अभिनंदन किया और स्मारक के साथ ही नगर को सौन्दर्यपूर्ण स्वरूप देने के लिए आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने मालवीय स्मारक स्थल की नई लाइटिंग व्यवस्था और अन्य विकास एवं सुन्दरी कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर में स्थित महापुरुषों के स्मारकों और प्रतिमा स्थलों का सौन्दर्यकरण पालिका प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का जीवन और विचार युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। पालिका प्रशासन द्वारा मालवीय स्मारक चौराहे की लाइटिंग एवं सौन्दर्यकरण कराया गया है और भविष्य में अन्य महापुरुषों व प्रमुख चौराहों का भी इसी प्रकार विकास किया जाएगा।
मालवीय जयंती पर महामना को नमन करते हुए अपने संदेश में मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि महामना का ज्ञान, सामाजिक सुधार की भावना और नैतिक नेतृत्व हमें यह सिखाता है कि वास्तविक प्रगति प्रबुद्ध मस्तिष्क और करुणामय हृदय से प्रारंभ होती है। उन्होंने कहा कि महामना मालवीय ने समाज सुधार के साथ राष्ट्रीय चेतना को जागृत कर गुलामी की जंजीरों को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा जगत में उनका योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरण

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि बीएचयू के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय जी ने शिक्षा को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बनाया। उनका संपूर्ण जीवन स्वराज, सामाजिक सुधार और भारतीय संस्कृति के उत्थान को समर्पित रहा। अस्पृश्यता उन्मूलन, महिला शिक्षा और किसान अधिकारों के लिए किए गए उनके प्रयास भारतीय सामाजिक पुनर्जागरण के महत्वपूर्ण अध्याय हैं। महामना का अद्वितीय योगदान आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद प्रशांत गौतम, देवेश कौशिक, हिमांशु कौशिक, नवनीत गुप्ता, शहजाद चीकू, शोभित गुप्ता, नदीम खान के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, राकेश शर्मा, सुबोध शर्मा, अंजनी शर्मा, सतीश शर्मा, अक्षय शर्मा, सुबोध दीक्षित, ब्रह्म प्रकाश, रमेश चंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुभाष शर्मा, योगेश शर्मा, नीरज शर्मा, कमलकांत, पंकज शर्मा, हरेंद्र शर्मा, आदेश गौतम, प्रवीण वशिष्ठ, अनुपम शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, नवनीत शर्मा, राजेश पाराशर, अमित वत्स, अखिलेश दत्त, डॉ. संदीप वत्स, शरद कौशिक आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मैनपुरी से चार साल पहले लापता युवक मुजफ्फरनगर के ढाबे पर मिला

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के चलते कक्षा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरणफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव में कादिर राणा को हराने वाले अरशद को मिली धमकीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरणलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »