रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33.33 लाख की ठगी करने वाला एक गिरफ्तार

सीबीआई और कोर्ट अधिकारी बनकर किया था साइबर फ्रॉड, 7.97 करोड़ से अधिक की साइबर धोखाधड़ी से जुड़े खातों का हुआ खुलासा

मुजफ्फरनगर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच मुजफ्फरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एक रिटायर्ड इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर बड़ी ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद अब एक गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ के बाद करीब 8 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की परतें खुल रही हैं।
साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान खुलासा किया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को विभिन्न जांच एजेंसियों और न्यायालयों का अधिकारी बताकर आम नागरिकों से करोड़ों रुपये ठग चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दीपक जाखड़ है, जो राजस्थान के गंगानगर जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र के सोपुरा गांव का रहने वाला है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से 01 मोबाइल फोन, 06 पासबुक, 07 डेबिट कार्ड, 08 चेकबुक और एक सिम कार्ड बरामद किया है। एसपी क्राइम ने बताया कि एक सेवानिवृत्त इंजीनियर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। अभियुक्त ने पहले उन्हें ट्राई अधिकारी बनकर कॉल किया और कहा कि उनके नाम से कैनरा बैंक में एक खाता खुला है जिसमें अवैध लेन-देन हुआ है। इसके बाद पीड़ित को दिल्ली के दरियागंज थाने के नाम से बने फर्जी लोगो वाले व्हाट्सएप कॉल किए गए, जहां उन्हें बताया गया कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है।
इसके बाद सीबीआई और कोर्ट अधिकारी बनकर आरोपी ने उन्हें एक फर्जी प्रार्थना पत्र लिखवाया और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी कोर्ट लेटर हेड और फाइलें भेजी गईं। भयभीत पीड़ित से कुल 33,33,000 रुपये की ठगी की गई। इस गिरोह के एक सदस्य को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उसके साथी को दबोचा गया। एसपी क्राइम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दीपक जाखड़ ने कबूला कि उसकी मुलाकात राहुल भाधू नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने उसे ट्रेडिंग के बहाने फर्जी खातों की जरूरत बताई। दीपक ने खुद और अन्य लोगों के बैंक खाते खुलवाकर किट राहुल को सौंप दी और प्रति खाते 12,000 से 15,000 रुपये की रकम प्राप्त की। धनराशि आने के बाद दीपक खुद एटीएम से पैसे निकालकर राहुल के बताए खातों में जमा कर देता था। इस काम में उसके साथ करन, अमित और विशाल चौधरी भी संलिप्त हैं। एसपी ने बताया कि इस अभियान में लगी महिला पुलिसकर्मियों मुख्य आरक्षी मिनाक्षी और आरक्षी अंशु द्वारा समन्वय पोर्टल पर की गई जांच में जिन पांच खातों की जानकारी सामने आई, उनमें अब तक करीब 7 करोड़ 97 लाख 33 हजार 990 रुपये की ठगी से जुड़ी 12 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह और उनकी टीम की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें:  दरोगा जी की शिकायत लेकर एसएसपी से मिले सांसद चंदन चौहान

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »