ऑपरेशन सवेराः मीरापुर पुलिस ने फिर पकड़ा 25 लाख का गांजा

68 किलो गांजा के साथ एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, सर्विलांस टीम ने निभाई बड़ी भूमिका

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से 68 किलो गांजा (अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये) और तस्करी में प्रयुक्त ह्युंडई सेंट्रो कार बरामद की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि ऑपरेशन सवेरा के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी मीरापुर बबलू कुमार और सर्विलांस प्रभारी राजीव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की।
पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तभी एक कार आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक ने कार मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर कार सवार एक अभियुक्त को पकड़ लिया जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार से 67 किलो 400 ग्राम गांजा, एक फर्जी नंबर प्लेट और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गई। बताया कि पुलिस ने योगेंद्र कुमार 32 वर्ष पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम मंदवाड़ा थाना बुढ़ाना को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी प्रमोद उर्फ पप्पू निवासी पानीपत, हरियाणा फरार है। एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त योगेंद्र ने बताया कि वह अपने फरार साथी प्रमोद उर्फ पप्पू के साथ मिलकर गांजा तस्करी करता है। दोनों उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते हैं और उसे मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत आदि स्थानों पर ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं। इसी क्रम में वे गांजा लेकर लौट रहे थे कि पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना मीरापुर में एनडीपीएस एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए मीरापुर पुलिस टीम को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने 15,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर को दी स्वच्छ हवा की सौगात

Also Read This

भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा के तहत पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह घोषणा लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा की गई। इस निर्णय के बाद पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत में नए ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसे भी पढ़ें:  खामोश हो गया चंचल डमरू, श्मशान समिति ने नहीं लिया अंत्येष्टि का पैसाशामली से रामजीलाल कश्यप, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन

Read More »

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊ

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, जिसके चलते डिप्टी सीएम को अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को यूनाइटेड किंगडम भी जाना था, लेकिन वीजा जारी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। बावजूद इसके ब्रिटेन की ओर से वीजा स्वीकृत नहीं हुआ। 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। हालांकि वीजा नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम

Read More »

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »