पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने लगे। इसी दौरान वहां रखे पुराल में आग लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि उस समय परिवार के सदस्य और बच्चे मकान के अगले हिस्से में मौजूद थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर नहीं करायाः 11 दिसंबर के बाद भी आप जुड़वा सकते हैं अपनी वोट

 घटना के तुरंत बाद बिजेन्दर सैनी बिजलीघर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग ने तुरंत लाइन बंद कराई, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार समय रहते बिजली सप्लाई बंद नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि मकानों के ऊपर से गुजर रही इस हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजेन्दर सैनी ने फोन पर खतौली के एक विभागीय अधिकारी को घटना की जानकारी देते हुए लाइन हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी ने बिजेन्दर सैनी को यह कहते हुए फटकार लगाई कि मकान लाइन के नीचे बाद में बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  शहर में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि लाइन हटवानी है तो पहले लिखित शिकायत देनी होगी और बिजली एस्टीमेट जमा करना होगा, जिसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इस जवाब से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।इस मामले में खतौली के एक्सईएन देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों ने विभाग को सूचना दिए बिना लाइन के नीचे मकान बनाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि लिखित शिकायत दी जाती है तो मकानों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सवा करोड़ की लागत से बन रहा अहिल्याबाई स्मारक शहर को देगा नई पहचानः गौरव स्वरूप

Also Read This

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर स्कूल बंद: कड़ाके की ठंड के चलते 14 जनवरी को कक्षा 1 से 8 तक अवकाश परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात

Read More »