मुजफ्फरनगर में अपराधी के घर पुलिसकर्मियों की पिटाई

ग्राम लुहसाना में शांति भंग के मामले में कार्रवाई के दौरान मारपीट, दरोगा से पिस्टल छीनने का किया गया प्रयास

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम लुहसाना में शांति भंग के तहत जारी नोटिस की तामील कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। दरोगा से भी अभद्रता कर पिस्टल छीनने का भी प्रयास हुआ। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहसाना में एक अपराधी के घर पर शांति भंग के तहत एसडीएम कोर्ट से जारी नोटिस की तामील कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों को घेरकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक के साथ भी अभद्रता और हाथापाई करते हुए हमला किया गया। उपनिरीक्षक ललित कुमार द्वारा बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, वह अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान कांस्टेबल राजवीर का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने साथी कांस्टेबल अनुज के साथ ग्राम लुहसाना में पूर्व अपराधी राजन पुत्र मदनपाल के खिलाफ एसडीएम कोर्ट से जारी धारा-130 बीएनएसएस के नोटिस की तामील कराने पहुंचे थे। नोटिस की यक्ष एप पर फीडिंग व सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान राजन के भाई नरेन्द्र उर्फ सरदार तथा उसके एक साथी ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शातिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ललित अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों आरोपी लाठी और सरिये से पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी और उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों का गला दबाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उपनिरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई तथा सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नरेन्द्र उर्फ सरदार पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम लुहसाना थाना बुढ़ाना और अक्षय पुत्र नरेश निवासी रघुनाथपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर बताए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ बुढ़ाना इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा स्कूल बाथरूम में छात्रा बंद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Also Read This

आज का पंचांग 1 मार्च 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 1 मार्च 2026, रविवार के लिए प्रस्तुत है। भारतीय वैदिक गणना पद्धति के अनुसार यह दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। पंचांग आज न केवल शुभ मुहूर्त आज की जानकारी देता है, बल्कि आज का राहुकाल और आज का नक्षत्र भी स्पष्ट करता है। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह समय नवआरंभ, पूजन और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। रविवार होने के कारण सूर्य उपासना का विशेष महत्व है। इसे भी पढ़ें:  ज्ञाना माजरा में मकान ढहने से परिवार बेघर, कई घरों को खतराआज का पंचांग तिथि – शुक्ल द्वितीया रात्रि 9:42 तक वार – रविवार पक्ष

Read More »

आज का राशिफल 1 मार्च 2026: इन 3 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

रविवार, 1 मार्च 2026। आज का राशिफल 1 मार्च 2026 दैनिक जीवन, करियर और पारिवारिक मामलों में संतुलित संकेत दे रहा है। ग्रहों की स्थिति सकारात्मक ऊर्जा और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देती है। आज की ग्रह स्थिति • सूर्य – कुंभ राशि में • चंद्र – वृष राशि में • मंगल – मिथुन राशि में • गुरु – मेष राशि में • शनि – मीन राशि में मेष करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन सामान्य रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक। भावनात्मक रूप से स्थिर रहें। सलाह: निर्णय सोच-समझकर लें। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रतिबंधित दवाओं से भरा मिला निजामुद्दीन हॉस्पिटल का मेडिकल स्टोरवृष आर्थिक लाभ के

Read More »

दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, मशहूर ‘पाम जुमैरह’ पर दागी मिसाइल

दुबई पर ईरान का बड़ा हमला होने की रिपोर्ट के बाद पूरे मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ गया है। शनिवार को पाम जुमैरह स्थित फेयरमोंट होटल के पास धमाके की आवाजें सुनी गईं। घटना में चार लोग घायल होने की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फेयरमोंट होटल के बाहर धुएं और आग की लपटें दिखाई दीं। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक स्पष्ट रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि यह सीधा मिसाइल हमला था या डिबरी गिरने की वजह से आग लगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आज से कुष्ठ रोगी खोजी अभियान होगा शुरूदुबई पर ईरान का हमला: पाम जुमैरह में क्या हुआ? क्या दुबई के पाम जुमैरह पर

Read More »