जनता में सरकार के प्रति असंतोष, 2027 में खामियाजा भुगतेगी भाजपाः नसीमुद्दीन

कादिर राणा के आवास पर हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ इफ्तार, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने महंगाई, किसान और दलित मुद्दों पर सरकार को घेरा

मुजफ्फरनगर। रमजान के पवित्र माह के दौरान आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम ने जहां सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की, वहीं राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज नजर आईं। पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर आयोजित इफ्तार में प्रदेश के कई प्रमुख सपा नेताओं और जनपद की सामाजिक-राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान एक ओर रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआएं मांगीं, वहीं सपा नेताओं ने मौजूदा सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए किसानों, महंगाई और दलित उत्पीड़न जैसे मुद्दों को उठाया।

जनपद में शुक्रवार को सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक सक्रियता का अनोखा संगम देखने को मिला। पवित्र रमजान माह के अवसर पर पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हजारों रोजेदारों, समर्थकों और जनपद के प्रमुख सामाजिक-राजनीतिक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह इफ्तार कार्यक्रम जिले की सबसे बड़ी सामाजिक और राजनीतिक सभाओं में से एक बन गया, जहां विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और देश में शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए सामूहिक दुआएं मांगीं। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री जावेद आबदी, जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। सांसद कादिर राणा ने कहा कि रमजान का महीना प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देता है और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोल

इधर, जिले में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज रहीं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगाई, किसान विरोधी नीतियों और दलित उत्पीड़न से परेशान है। सिद्दीकी ने दावा किया कि जनता में सरकार के प्रति असंतोष लगातार बढ़ रहा है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।

इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ सिंगापुर जापान दौरा, 303 कंपनियों से मुलाकात

उन्होंने विशेष रूप से गन्ना किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं, लेकिन उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और डीजल, खाद तथा बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। श्री सिद्दीकी ने कहा कि किसान साल भर मेहनत करता है, लेकिन फसल बेचते समय उसे निराशा ही हाथ लगती है। सरकार कागजों पर किसान हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन जमीन पर किसानों को कोई राहत नहीं मिल रही। उन्होंने मांग की कि गन्ने के समर्थन मूल्य में तत्काल बढ़ोतरी कर किसानों को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि दलित समाज के खिलाफ बढ़ती घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और कई मामलों में पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी हो रही है, जिससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एक माह से गायब डॉ. अतुल को सीएमओ की अंतिम चेतावनी

Also Read This

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, भाजपा के सामने बड़ी परीक्षा

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में मतदान अप्रैल में होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी। इन चुनावों को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है, क्योंकि कई राज्यों में पार्टी को पारंपरिक रूप से सीमित समर्थन मिला है। चुनाव आयोग के अनुसार अलग-अलग राज्यों में मतदान निम्न तिथियों पर होगा: पश्चिम बंगाल: 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान, तमिलनाडु: 23 अप्रैल

Read More »

धर्म यात्रा पर मंत्री कपिल देव ने कथा श्रवण और तीर्थ दर्शन से दिया आध्यात्मिकता का संदेश

संस्कृति व आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश, देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना

Read More »

प्रभु की प्राप्ति के लिए अहंकार और सांसारिक इच्छाओं का त्याग करना आवश्यक: हिमेश शास्त्री

सनातन धर्म सभा भवन में श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन नन्दोत्सव की गूंज, कृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Read More »

हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी

Read More »

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »