पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, भाजपा के सामने बड़ी परीक्षा

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में मतदान अप्रैल में होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी। इन चुनावों को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है, क्योंकि कई राज्यों में पार्टी को पारंपरिक रूप से सीमित समर्थन मिला है।

चुनाव आयोग के अनुसार अलग-अलग राज्यों में मतदान निम्न तिथियों पर होगा: पश्चिम बंगाल: 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान, तमिलनाडु: 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान, केरल, असम और पुडुचेरी: 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान, मतगणना: 4 मई 

इसे भी पढ़ें:  रघुनाथ मंदिर रामनवमी पर 36 साल बाद खुले द्वार

इन चुनावों के नतीजे देश की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक राजनीतिक ध्यान पश्चिम बंगाल पर केंद्रित है। यहां भाजपा का मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मजबूत तृणमूल कांग्रेस मशीनरी से होगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा के 2021 के चुनावों में भाजपा ने प्रमुख विपक्षी दल के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की थी। उस समय 294 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी की सीटें 2016 की तीन सीटों से बढ़कर 77 तक पहुंच गई थीं।

भाजपा इस बार भ्रष्टाचार और घुसपैठ जैसे मुद्दों को उठाकर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती स्थानीय करिश्माई नेतृत्व की कमी भी मानी जा रही है। जहां भाजपा चुनावी लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा कर रही है, वहीं ममता बनर्जी राज्य में एक मजबूत और प्रभावशाली राजनीतिक चेहरा बनी हुई हैं। तृणमूल कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज है। असम में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का दावा कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  चीन ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- 1 अगस्त से टैरिफ लगा तो करेंगे जवाबी कार्रवाई

सरकार अपनी प्रशासनिक उपलब्धियों और संगठनात्मक मजबूती को चुनावी मुद्दा बना रही है। हालांकि कांग्रेस नीत विपक्ष सत्ता विरोधी माहौल और स्थानीय शिकायतों को मुद्दा बनाकर चुनावी मुकाबले को कठिन बनाने की कोशिश कर रहा है। असम में भाजपा को अल्पसंख्यक मतदाताओं, विशेषकर बांग्ला भाषी मुसलमानों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की लंबे समय से लंबित मांग भी चुनावी बहस का अहम मुद्दा बन सकती है।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव

दक्षिण भारत के राज्यों केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भाजपा अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। केरल में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस नीत यूडीएफ और माकपा नीत एलडीएफ के बीच माना जाता है। हालांकि हाल के नगर निकाय चुनावों में मिली सफलता से भाजपा को इस बार कुछ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कुल मिलाकर, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव केवल क्षेत्रीय राजनीति ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने वाले चुनाव साबित हो सकते हैं। इन चुनावों के नतीजों पर पूरे देश की राजनीतिक नजर टिकी हुई है।

Also Read This

यूपी सरकार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाया दो लाख का जुर्माना 

प्रयागराज- गोमांस की पुष्टि बिना वाहन जब्त करने पर राज्य सरकार पर दो लाख रुपये का हर्जाना लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के मामले में अहम फैसला सुनाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत वाहन सीज करने के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि जब तक वैज्ञानिक रूप से यह साबित न हो जाए कि बरामद मांस वास्तव में गोमांस हैए तब तक वाहन को जब्त करना अवैध और मनमाना है।यह टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने वाहन सीज करने के आदेश को रद्द कर दिया। याची को आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए सरकार पर दो लाख

Read More »

गैस सिलिंडर लीकेज से एक ही परिवार के सात लोग झुलसे

कोटपूतली-बहरोड़ – साथलका गांव में लेबर कॉलोनी में गैस सिलिंडर लीकेज के कारण भीषण आग लगने से में एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। भिवाड़ी के साथलका गांव स्थित बिल्लू लेबर कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में हुए लीकेज के चलते अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश निवासी 35

Read More »

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »