पुरकाजी में शिक्षा की नई इबारतः जीआईसी में लगाए गए 48 कैमरे, बोर्ड सेंटर का रास्ता साफ

शिक्षा हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर जहीर फारूकी ने जनता के बीव पेश की विकास की नई मिसाल, कॉलेज में हुई आधुनिक सुविधाओं की स्थापना, भविष्य को मिली नई दिशा

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाने की दिशा में नगर पंचायत की एक अनोखी और साहसिक पहल सामने आई है। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने राजकीय इंटर कॉलेजकृजो कि नगर पंचायत सीमा से बाहर स्थित हैकृमें आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराकर न केवल छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने का कदम उठाया है, बल्कि कॉलेज को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने की पात्रता सूची में शामिल कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
देवभूमि उत्तराखंड को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित नगर पंचायत पुरकाजी में मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र को नई गति देने वाला मंगल कार्य किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट ने बिजलीघर रोड पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया, जहाँ नगर पंचायत की ओर से लगभग 48 से 50 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन जहीर ने प्रधानाचार्या प्रीति चौधरी के कार्यालय में जाकर सभी कैमरों की लाइव फीड देखी। उन्होंने सुरक्षा और अनुशासन को और मजबूत करने के लिए मेन गेट और साइकिल स्टैंड पर भी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कॉलेज की सभी कक्षाओं में आगे-पीछे दो-दो कैमरे स्थापित किए गए हैं, जबकि लाइब्रेरी, गैलरी, हॉल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी कैमरों की व्यवस्था की गई है। सभी कैमरों का कंट्रोल रूम प्रधानाचार्या के कार्यालय में बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  टाटा यूरेका पार्क हादसा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद सेक्टर-150 में आक्रोश, कैंडल मार्च

यह जनहित का विषय है और हमें गर्व है यह कार्य नगर पंचायत ने कराया

चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि अब तक राजकीय इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं लग पाता था, क्योंकि निर्धारित मानकों के अनुसार डिजीटल सुरक्षा व्यवस्था अधूरी थी। केंद्र की पात्रता सूची में शामिल कराने और कॉलेज में शिक्षा के अनुशासन को स्थापित करने के लिए कैमरों का लगाया जाना आवश्यक था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कॉलेज नगर पंचायत की सीमा से बाहर है, लेकिन छात्रों की शिक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्य नगर पंचायत द्वारा कराया गया है। यह जनहित और शिक्षाहित का विषय है, और हमें गर्व है कि कॉलेज जल्द ही बोर्ड परीक्षा केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त करेगा। निरीक्षण के दौरान निखिल गोयल, वंश अग्रवाल, आलम मेंबर सहित कई लोग मौजूद रहे।
जहीर फारूकी के प्रयासों से कॉलेज को मिला पुनःजीवन, सुधरी व्यवस्था
बता दें कि पुरकाजी में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना तो तीन वर्ष पूर्व हो चुकी थी, परंतु छात्रों के लिए सुविधाओं के अभाव के कारण यह शुरू नहीं हो पा रहा था। चेयरमैन जहीर फारूकी ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से मिलकर कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ कराई। कॉलेज में फर्नीचर न होने की समस्या को उन्होंने जनता के सहयोग से हल किया और साढ़े तीन लाख रुपये का फर्नीचर उपलब्ध कराया।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

उच्चस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए दो कंप्यूटर भी अपने संसाधनों से भेंट किए। इतना ही नहीं, दो वर्षों तक चार शिक्षकों का वेतन भी उन्होंने स्वयं वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह कॉलेज 400 से अधिक छात्रों का पंजीकरण रिकॉर्ड रखकर क्षेत्रवासियों के लिए पहली पसंद बन चुका है। वर्तमान समय में कॉलेज में प्रवेश लेना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है, जो कॉलेज की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी के प्रयासों ने राजकीय इंटर कॉलेज को न केवल जीवंत किया है बल्कि इसे सुरक्षा और अनुशासन के मानकों पर सशक्त बनाकर बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने की दिशा में सक्षम बनाया है। यह पहल शिक्षा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि की सहभागिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  अमजद एनकाउंटरः बुढ़ाना में की दो लूट, डीआईजी ने रखा था 50 हजार का ईनामजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  टाटा यूरेका पार्क हादसा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद सेक्टर-150 में आक्रोश, कैंडल मार्च बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »