हादसों की बारिशः ग्रामीण इलाकों में लगातार ढह रहे कच्चे मकान

मुजफ्फरनगर में भारी बरसात बनी आफ़त, गरीब किसान-मज़दूर परिवार हो रहे बेघर, भाकियू नेता ने लगाया प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

मुजफ्फरनगर। लगातार हो रही भारी बरसात ने मुजफ्फरनगर जिले के ग्रामीण इलाकों में तबाही मचा दी है। गरीब किसानों और मजदूरों के जर्जर आवास एक-एक कर धराशायी हो रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन अब तक ठोस कदम उठाने में नाकाम साबित हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता विकास शर्मा ने जिला प्रशासन को चेताया है कि अगर जल्द सर्वे कर बारिश के हादसों से पीड़ित परिवारों को सहायता मुहैया नहीं कराई गई, तो ग्रामीणों का गुस्सा उबाल ले सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

भाकियू नेता विकास शर्मा का कहना है कि भारी बारिश के कारण पुराने कच्चे मकान बड़ी संख्या में गिर रहे हैं। कई परिवार जान बचाकर घरों से भागने को मजबूर हैं, जबकि उनका जीवनभर की कमाई से जुटाया गया सामान मलबे में दब रहा है। विकास शर्मा का कहना है कि हमने बार-बार जिला अधिकारी महोदय से आग्रह किया कि तहसील स्तर पर सक्षम अधिकारियों द्वारा सर्वे कराया जाए, ताकि ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ग्राम हरनाकी में दुष्यंत पुत्र ओमपाल का आवास भरभरा कर गिर पड़ा। परिवार ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई, लेकिन घर का अधिकांश सामान मलबे में दब गया। मौके पर पहुंचे भाकियू नेता विकास शर्मा ने अधिकारियों को तुरंत फोन कर घटना से अवगत कराया और परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की। इसी तरह ग्राम ज्ञान माजरा राजपूतान में सोमपाल पुत्र जनक सिंह का मकान भी बरसात की मार झेल नहीं पाया और ढह गया। यहां भी भाकियू नेता ने तत्काल अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हादसों के बावजूद कोई टीम मौके पर नहीं पहुंच रही, न ही किसी प्रकार की राहत मिल रही है। भाकियू नेता विकास शर्मा ने कहा कि चरथावल क्षेत्र के काफी गांव में भारी बारिश के कारण मकान ढहने की पीड़ा से ग्रामीण परेशान हैं। गांव-गांव में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। खेतों में खड़ी फसलें जलभराव के कारण बर्बाद हो रही हैं, तो गरीबों के आशियाने तिनका-तिनका करके बनाए घर पलभर में ढह रहे हैं। विकास शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने जल्द ही सर्वे कर सहायता राशि मुहैया नहीं कराई, तो तंग आकर ग्रामीण जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  रावण को मिला वरदान, लंका जीती, इन्द्र पर पाई विजय

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »