नाबालिग बेटियों से किया था दुष्कर्म: मुठभेड़ में पुलिस ने कर दिया हैवान पिता को लंगड़ा

छपार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दबोचा गया शातिर, पहले भी ऐसे ही मामले में जा चुका है जेल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाले मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। गिरफ्तारी से पहले हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया।

थाना छपार क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िताओं की मां ने 2 अप्रैल 2026 को थाना छपार में लिखित शिकायत देकर अपने ही पति के द्वारा बेटियों के खिलाफ किए गए इस गंभीर अपराध की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई करने की मांग की थी। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। एसएसपी संजय वर्मा ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर करंट से युवक की मौत, मचा हड़कम्प

थाना प्रभारी छपार मोहित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम बढेड़ी-दतियाना मार्ग पर रजवाहे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़कर तेजी से जाने लगा। पुलिस को संदेह होने पर उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका। जब पुलिस टीम उसके करीब पहुंची, तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस टीम बाल-बाल बची। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया और वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना छपार पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीन साल पहले भी किया था नाबालिग से दुष्कर्म

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-रामपुरम में फंसे MI2C कंपनी के कूड़ा वाहन, टायर भी फटा

थाना प्रभारी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल व्यक्ति की पहचान सोनू पुत्र नारायण के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बेहड़ा सादात (थाना ककरौली) का निवासी है और वर्तमान में छपार क्षेत्र में बामनहेडी पुल के पास सुन्दर नगर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस (315 बोर) बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है। वर्ष 2023 में थाना भोपा क्षेत्र में भी उस पर नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल जा चुका है। छपार थाना क्षेत्र के वर्तमान मामले में भी आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पीएम आवास योजना शहरी-2.0: सहारनपुर के 934 लाभार्थियों को पहली किस्त, सीएम योगी ने भेजे ₹1 लाख

दो दरोगाओं ने चलाई दो गोलियां, सटीक रहा निशाना, खोखा कारतूस नहीं मिला

नाबालिग बेटियों के साथ गलत काम करने के आरोपी पिता को पकड़ने के लिए पुलिस की मुठभेड़ में पुलिस कर्मी पक्के निशानची साबित हुए। इस मामले में उप निरीक्षक सुनील कुमार ने छपार थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार और रोहताश कुमार के साथ कांस्टेबल दीपक कुमार, वीरेन्द्र और सुमित कुमार शामिल रहे। जब आरोपी सोनू नारायण फायरिंग करते हुए भागने लगा तो उसको घेरकर दरोगा सुनील और दरोगा रोहताश ने अपनी सरकारी पिस्टल से एक-एक फायर किया। इसी में सोनू पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि सोनू ने भी पुलिस पार्टी पर कई फायर किए, उसे अस्पताल भिजवाकर दरोगा सुनील पुलिस कर्मियों के साथ वापस मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे, लेकिन उनको वहां तलाश के बावजूद कोई भी खोखा कारतूस नहीं मिला, इसका कारण वहां मौजूद घास-फूंस बताई गई है।

Also Read This

दिव्यांशु हत्याकांड पर राकेश टिकैत आज दून कूच — किसान सड़क पर

मुजफ्फरनगर के छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या के बाद अब मामला सड़क पर आ गया है, क्योंकि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज, शुक्रवार 3 अप्रैल 2026, किसानों के साथ देहरादून कूच करने वाले हैं। टिकैत ने कहा है कि वह सुबह करीब 11 बजे देहरादून के आशारोड़ी क्षेत्र पहुंचेंगे। उधर प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया है कि किसानों को वहीं रोका जाएगा और ज्ञापन मौके पर ही लिया जाएगा। यह विरोध सिर्फ एक राजनीतिक उपस्थिति नहीं है। इसके केंद्र में वह गुस्सा है, जो 23 मार्च की रात हुई हत्या के बाद लगातार बढ़ता गया। पुलिस के मुताबिक दिव्यांशु जटराणा, 22 वर्ष, मुजफ्फरनगर के

Read More »

बुढ़ाना चूड़ी दुकान में चोरी — किशोर ने ₹40 हजार ऐसे उड़ा दिए

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुराने स्टेट बैंक के पास एक चूड़ी दुकान पर दिनदहाड़े हुई वारदात ने बाजार को बेचैन कर दिया, जहाँ एक किशोर पर ₹40 हजार नकद थैले से निकाल ले जाने का आरोप है और पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है। बात सिर्फ ₹40 हजार की नहीं है। बाजार के बीच, लोगों की मौजूदगी में, कुछ सेकंड का मौका कैसे बड़ी चोरी में बदल गया — यही सवाल अब सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-रामपुरम में फंसे MI2C कंपनी के कूड़ा वाहन, टायर भी फटाघटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र की उस चूड़ी दुकान की है जो पुराने स्टेट बैंक के पास

Read More »

HANUMAN BIRTH DAY–श्री बाला जी का स्वर्ण श्रृंगार देखने को पूरी रात जागा शहर

24 घंटे नगर भ्रमण पर रहे भगवान बालाजी की शोभायात्रा का भव्य समापन, उत्तर भारत की सबसे बड़ी बालाजी शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब मुजफ्फरनगर। शहर के भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में आयोजित श्री बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर निकली शोभायात्रा ने इस वर्ष भव्यता और जनसहभागिता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। उत्तर भारत की सबसे बड़ी मानी जाने वाली इस शोभायात्रा का 24 घंटे बाद हुआ समापन श्रद्धा, भक्ति और व्यवस्थाओं के अद्भुत समन्वय का प्रतीक बना। यहां आस्था और भक्ति के साथ ही राष्टÑवाद के भावन का एक अनूठा संगम भी देखने को मिला। भगवान श्री बालाजी के स्वर्ण श्रृंगार को देखने के लिए

Read More »

मुजफ्फरनगर: मा की तहरीर, पुलिस चेकिंग, फिर फायरिंग—छपार में आरोपी पिता ऐसे पकड़ा गया

मुजफ्फरनगर। छपार पुलिस मुठभेड़ में दो नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोपी पिता को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चेकिंग के दौरान टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई के बाद उसे दबोचा गया और उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा बरामद हुआ। मामला मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 2 अप्रैल 2026 को बच्चों की मां ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ गलत काम किया। तहरीर मिलते ही पुलिस ने BNS और POCSO Act की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज

Read More »

3 दिन से लापता बादल तोमर का कोई सुराग नहीं, CCTV खंगाल रही पुलिस

बादल तोमर 31 मार्च को घर से निकले और तब से वापस नहीं लौटे। तीन दिन बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे खतौली में परिवार की चिंता बढ़ गई है और पुलिस की तलाश तेज हो गई है। मामला मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे के मोहल्ला पक्का बाग (रामनगर) का है। लापता युवक की पहचान बादल तोमर उर्फ सोंटू (37) के रूप में हुई है। वह राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तोमर के भतीजे और पालिका सभासद विशाल तोमर के छोटे भाई बताए गए हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो थाना और चार चौकी प्रभारियों का तबादलापरिवार के अनुसार, बादल तोमर 31 मार्च को घर से निकले

Read More »