प्रभु की प्राप्ति के लिए अहंकार और सांसारिक इच्छाओं का त्याग करना आवश्यक: हिमेश शास्त्री

कथावाचक ने भगवान की भक्ति को जीवन का सर्वोच्च मार्ग बताते हुए कहा कि जीवन में अहं को हटाकर खुद को भगवान से जोड़ लेने से ही शांति की प्राप्ति

मुजफ्फरनगर। शहर के सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को कृष्ण जन्मोत्सव और नन्दोत्सव बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। कथा के दौरान गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम चरित्र और श्रीकृष्ण जन्म की कथाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीहरि का गुणगान किया। नगर विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पहुंचे और कथा श्रवण कर धर्म लाभ उठाया।

सनातन धर्म सभा भवन में समस्त अग्रवाल परिवार के तत्वावधान में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। कथा के दौरान व्यास पीठ से कथावाचक हिमेश शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बालिका का अपहरण कर रेप मामले में दो आरोपियों को सजा

कथावाचक ने कहा कि मनुष्य को प्रभु की प्राप्ति के लिए अहंकार और सांसारिक इच्छाओं का त्याग करना आवश्यक है। उन्होंने भगवान की भक्ति को जीवन का सर्वोच्च मार्ग बताते हुए कहा कि जीवन में अहं को हटाकर खुद को भगवान से जोड़ लेने से ही शांति की प्राप्ति होती है। जीवन में जब तक कामना-इच्छा रहेंगी, भगवान दूर रहेगा, इच्छाओं का त्याग ही भगवान की प्राप्ति है।

कथा के दौरान हिमेश शास्त्री जी महाराज ने गजेन्द्र मोक्ष प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया गया कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना पर भगवान स्वयं भक्त की रक्षा के लिए प्रकट होते हैं। इसके बाद वामन अवतार की कथा सुनाते हुए दान, धर्म और सत्य के महत्व को समझाया गया। साथ ही श्रीराम चरित्र के माध्यम से मर्यादा, आदर्श और कर्तव्य पालन का संदेश दिया। कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग पर कथा स्थल पर विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनते ही श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए और नन्दोत्सव मनाते हुए बधाई गीतों व श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान दिवस पर उठा नकली खाद का मुद्दा

कृष्ण जन्म कथा के कारण कथा स्थल पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज कथा में मुख्य यजमान के रूप में अंकित बिन्दल (बिन्दल डुप्लैक्स), शरद गोयल बंटी (भारत रोलिंग मिल), उद्यमी भीमसेन कंसल, मुकेश तायल (मोदीनगर), राजकुमार गर्ग (कृष्ण मेडिकल स्टोर), दिनेश मोहन एडवोकेट, गोपाल बंसल (बिन्दल डुप्लैक्स), शिवम अग्रवाल और राहुल गौड ने व्यास पीठ पर श्रीमद भागवत का पूजन कर कथावाचक हिमेश शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का अग्रवाल परिवार की ओर से अभिनव अग्रवाल ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। यहां मुख्य रूप से परमात्मा शरण अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, किशन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, दीप अग्रवाल, अभिनव गर्ग, कार्तिक अग्रवाल, दीपक गोयल, योगेश माहेश्वरी, अमित गर्ग, सभासद पति शोभित गुप्ता, श्रुति अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, इनाक्षी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, प्रीति तायल और रचना अग्रवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही है या साजिश: घर आए दरोगा की पिस्टल से चली गोली... बीवी गंभीर रूप से घायल 

Also Read This

धर्म यात्रा पर मंत्री कपिल देव ने कथा श्रवण और तीर्थ दर्शन से दिया आध्यात्मिकता का संदेश

संस्कृति व आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश, देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना

Read More »

हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी

Read More »

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »