मुजफ्फरनगर-रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर ठगे 33 लाख

शातिर ठग के डिजीटल अरेस्ट में रहने के कारण रिटायर्ड इंजीनियर सुध खो बैठे और उसके चंगुल में फंस गये।

मुजफ्फरनगर। सेवानिवृत्त इंजीनियर बडे फ्राड का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर मनी लांड्रिंग के आरोपों में फंसाया, मुकदमा, वारंट और गिरफ्तारी का भय दिखाकर 33 लाख से अधिक की रकम खातों में जमा कराई। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सूत्रों के अनुसार अपराधियों ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त इंजीनियर राजेंद्र गोयल को छह सितंबर की सुबह नौ बजकर सात मिनट पर मोबाइल पर आई कॉल में बताया कि वह भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से बात कर रहे हैं। उन पर आरोप लगाया कि वह गैर कानूनी विज्ञापन, धोखा व परेशान करने वाले संदेश भेजे रहे हैं। कार्रवाई के लिए यह केस दरियागंज दिल्ली पुलिस स्टेशन भेज दिया है। इसके बाद उनके पास दूसरा फोन आया, जिसमें कॉलर ने अपना नमा विजय खन्ना बताया और दरियागंज पुलिस स्टेशन से खुद को बड़ा अधिकारी बताते हुए बात की। विजय खन्ना ने व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि उनके विरुद्ध गैर कानूनी कार्यों एवं मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिली है। फोन पर कहा गया कि उन्होंने एक नया खाता केनरा बैंक में खोला है। राजेंद्र गोयल के मना करने पर उन पर खाता खोलना स्वीकार करने का दबाव बनाया। बात न मानने पर उनके विरुद्ध अरेस्ट वारंट जारी होने की जानकारी देते हुए स्पेशल टीम द्वारा गिरफ्तारी करने की बात बताकर डराया गया।
फोन करने वाले ने रिटायर्ड इंजीनियर राजेंद्र गोयल के साथ पूरी सहानुभूति भी दिखाई और उनको बचाने का भरोसा भी दिया। इस अज्ञात अधिकारी विजय खन्ना ने उनको अरेस्ट वारंट निरस्त करने व खुली जांच करने के लिए न्यायाधीश एवं ईडी अधिकारी राहुल गुप्ता नई दिल्ली के नाम एक प्रार्थना पत्र लिखने को कहा। हैरत की बात यह है कि कई घंटे इस अज्ञात शातिर ठग के डिजीटल अरेस्ट में रहने के कारण रिटायर्ड इंजीनियर सुध खो बैठे और उसके चंगुल में फंस गये। वो जैसे कहता रहा वो करते रहे। इस तरह दबाव डालकर और डराकर शातिर ठग ने राजेंद्र गोयल से कई खातों में 33 लाख से अधिक की रकम ट्रांसफर करा ली। इसके बाद आरोपियों के फोन नहीं आये राजेंद्र ने सम्पर्क करने का प्रयास किया तो सभी नंबर बंद आने लगे। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित राजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी और साइबर थाने में केस दर्ज कराया। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »