निखरेगी ग्रामीण बाल प्रतिभाः 80 गांवों में स्थापित होंगे डिजिटल पुस्तकालय

72 लाख रुपये से खरीदी जाएंगी 19 हजार से ज्यादा पुस्तकें, बच्चों को वार्षिक व प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगा मार्गदर्शन

मुजफ्फरनगर। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। जनपद के 80 गांवों में डिजिटल बाल एवं किशोर पुस्तकालयों में बच्चों को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों का भंडार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी शैक्षिक प्रतिभा को निखारने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी। शिक्षा उन्नयन पर केंद्रित इस परियोजना के सहारे ग्रामीण बच्चों को ज्ञान का डिजिटल खजाना मिलेगा। 72 लाख की लागत से 80 गांवों के इन डिजिटल पुस्तकालयों में 19 हजार से ज्यादा पुस्तकें उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। डिजिटल बाल पुस्तकालयों से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिलेगी। पुस्तक क्रय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, प्रत्येक केंद्र पर 90 हजार रुपये की पुस्तकों की व्यवस्था की जायेगी।
जनपद की 80 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित करते हुए उनको प्रारम्भ किए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रत्येक पुस्तकालय में 239 पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग ने 72 लाख रुपये की लागत से पुस्तक क्रय की तैयारी पूरी कर ली है। जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा 17 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा पुस्तक चयन समिति का गठन किया गया, जिसने पुस्तकालयों के लिए उपयुक्त पुस्तकों का चयन किया।
चयनित पुस्तकों की खरीद के लिए गठित पुस्तक क्रय समिति से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद 10 फरवरी 2026 को सरकारी जैम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई। निविदाएं 25 फरवरी 2026 को अपराह्न 2 बजे तक पोर्टल पर खुली रहेंगी, जिसके बाद उन्हें खोला जाएगा। बताया कि प्रथम चरण में तैयार 80 ग्राम पंचायतों के पुस्तकालयों के लिए पुस्तकों की खरीद शीघ्र की जाएगी। शासन के निर्देशों के अनुसार नॉन-एनबीटी पुस्तकें खरीदी जाएंगी। प्रत्येक पुस्तकालय के लिए 90 हजार रुपये की पुस्तकों की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रकार 80 पुस्तकालयों के लिए कुल 72 लाख रुपये की पुस्तकें खरीदी जा रही हैं।
डीपीआरओ ने बताया कि इन डिजिटल पुस्तकालयों में उपलब्ध कराई जाने वाली पुस्तकें बच्चों को वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे उनकी शैक्षिक उपलब्धियों में सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगी।

इसे भी पढ़ें:  कोडिन कफ सिरप कांड के दोषी को उल्टा लटका देंगे, अखिलेश बचा नहीं सकते: केशव मौर्य 

Also Read This

असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम पर अमित शाह की हुंकार

असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने असम को घुसपैठियों से मुक्त बनाने की बात कही। बांग्लादेश सीमा से सटे कछार जिले के नथानपुर गांव से योजना की शुरुआत की गई। उन्होंने कांग्रेस पर सीमाएं खुली छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब राज्य को घुसपैठ से मुक्त किया जाएगा। इस योजना के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा से जुड़े 334 ब्लॉक का विकास किया जाएगा। सीमा सुरक्षा और विकास पर जोर ₹6,839 करोड़ के बजट वाली असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महिला से बैग लूटने वाले बदमाशों

Read More »

हिमाचल एंट्री टोल टैक्स में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी

हिमाचल एंट्री टोल टैक्स में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। राज्य की सीमाओं में प्रवेश करने वाले वाहनों पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाते हुए छोटी गाड़ियों के लिए शुल्क 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है। इस फैसले से पंजाब और अन्य पड़ोसी राज्यों से आने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। 30 प्रतिशत बढ़ा हिमाचल एंट्री टोल टैक्स सरकार के फैसले के अनुसार, छोटी गाड़ियों पर सीधे तौर पर लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नंगल से सटे बॉर्डर और अन्य प्रवेश द्वारों पर इसका सीधा असर दिखाई देगा। पर्यटकों के

Read More »

पश्चिम बंगाल एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

पश्चिम बंगाल एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम आदेश जारी किया। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बढ़ते विवाद के बीच अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को निर्देश दिया कि एसआईआर कार्य में लगाए गए सीजेएम को हटाकर पुराने जजों को तलाशा जाए। अदालत ने तार्किक विसंगति सूची में शामिल मतदाताओं के दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए न्यायिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का भी आदेश दिया। हाईकोर्ट को स्पष्ट निर्देशसुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को राहत दी जाए और पश्चिम बंगाल में एसआईआर के काम में सहायता के लिए पूर्व न्यायाधीशों की

Read More »