फर्जी जमानत का खेल खत्म, सहारनपुर में 6 गिरफ्तार

सहारनपुर। फर्जी जमानतों के जरिए अदालत को गुमराह कर अनुचित लाभ उठाने वाले गिरोह के खिलाफ देवबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना देवबंद में दर्ज मु0अ0सं0 1121/2025 के तहत पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला डकैती, लूट, हत्या, चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अवैध शस्त्रों जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े अभियुक्तों को फर्जी तरीके से जमानत दिलाने से संबंधित है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जच्चा की मौत पर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़

पुलिस के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक रविंद्र कसाना की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तों ने संगठित गिरोह बनाकर कूटरचित दस्तावेजों और धोखाधड़ी के जरिए पहले से लगी जमानतों का उल्लेख किए बिना न्यायालय को गुमराह किया और अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए जमानतें कराईं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे फर्जी जमानत विरोधी विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गोविन्द पुत्र सूरजभान – निवासी ठोकरपुर, देवबंद, सतीश पुत्र सूरजभान – निवासी ठोकरपुर, देवबंद
ऋषिपाल पुत्र टोनी – निवासी ठोकरपुर, देवबंद, राकेश पुत्र छतरू – निवासी मानकी, देवबंद, ओमप्रकाश पुत्र नोती सिंह – निवासी तल्हेड़ी खुर्द, देवबंद, अययूब पुत्र महबूब – निवासी मोहल्ला अब्दुलहक, देवबंद के रूप में हुई। 
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और उन्हें समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के कारण बिगड़ा मौसम का मिजाज

Also Read This

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »

मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी धरना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे पूरे कार्यालय में रोष का माहौल है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पहले भी उच्च अधिकारियों

Read More »

यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू, शाम 6 बजे के बाद रोक

चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शाम छह बजे के बाद पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पशु क्रूरता रोकने को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा रूट पर चलने वाले घोड़ा-खच्चरों की निगरानी कड़ी की जाएगी और अतिरिक्त बोझ डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत और पशु पालन विभाग को संयुक्त रूप से एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभाग जल्द ही यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण करेंगे।विशेष रूप से पशु क्रूरता को रोकने के लिए कड़े

Read More »

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से मंगलवार दोपहर राज्य की छह जिला अदालतों में अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए बम प्लांट होने की सूचना मिलते ही अदालतों को तत्काल खाली कराया गया और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। दोपहर 2 बजे तक चली तलाशी में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। कोलकाता के सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट, बैंकशॉल कोर्ट सहित हुगली जिले के चिनसुराह, पश्चिम बर्दवान के आसनसोल व दुर्गापुर और मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर अदालतों को यह धमकी मिली थी। धमकी मिलते ही पुलिस ने स्निफर डॉग्स, बम डिस्पोजल स्क्वाड और विशेष सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा। सभी अदालत परिसरों की सघन जांच की गई। तलाशी के

Read More »