सहारनपुर-कार पर डंपर पलटने से चार की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

सहारनपुर। थाना गागालेड़ी क्षेत्र के सैयद माजरा के पास हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक सैयद माजरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद हाइवे पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवे पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन लगातार खतरा बनते जा रहे हैं। खासकर खनन से भरी ओवरलोड गाड़ियाँ, गन्ने से लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, लेकिन इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न होने से हादसे बढ़ते जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुरूख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के लिए भी आदेश दिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी बाग में होगी बोटिंग, टॉय ट्रेन कराएगी रोमांचक यात्रा

Also Read This

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रांड प्लाजा मॉल पालिका का सबसे बड़ा बकायादार!जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम ने

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी बाग में होगी बोटिंग, टॉय ट्रेन कराएगी रोमांचक यात्रा बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »