शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसदः हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर संतों का जोर

मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी रहे शामिल, कहा-धर्म संसद सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त मंच

मुजफ्फरनगर। प्राचीन परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से ओतप्रोत पावन शुकतीर्थ में रविवार को सनातन चेतना, राष्ट्रधर्म और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। साधु-संतों, धर्मगुरुओं और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित यह धर्म संसद न केवल एक धार्मिक आयोजन साबित हुई, बल्कि सांस्कृतिक जागरण और वैचारिक शक्ति का मजबूत मंच बनकर उभरी।

रविवार को महर्षि शुकदेव की तपोभूमि तथा पावन तीर्थनगरी और श्रीमद भागवत कथा की उदगम स्थली शुकतीर्थ में हिंदू संघर्ष समिति के तत्वावधान में ऐतिहासिक एवं विराट सनातन धर्म संसद का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। धर्म संसद में देशभर से पहुंचे साधु-संतों और महामंडलेश्वरों की उपस्थिति में कुल 12 प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन सहित हिंदुत्व हित में अनेक विचार शामिल रहे। धर्म संसद में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भी प्रतिभाग किया। आयोजकों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  शहर में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

मंत्री कपिल देव ने कहा कि यह आयोजन सनातन संस्कृति और राष्ट्रधर्म को नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रांतों से आए साधु-संतों ने अपने उद्बोधनों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और आध्यात्मिक नचसपजिउमदज का संदेश दिया। मंत्री ने कहा कि यह धर्म संसद सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त मंच बनकर उभरी है। संतों के प्रेरक विचारों ने जनमानस को नई ऊर्जा प्रदान की है। धर्म संसद में साधु-संतों ने सनातन धर्म की महान परंपराओं, भारतीय आध्यात्मिक विरासत, सामाजिक समरसता, राष्ट्र की अखंडता और धर्म-रक्षा के संकल्प को मजबूती से दोहराया। युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित और संस्कृति संरक्षण के लिए जागरूक एवं सक्रिय रहने का संदेश देते हुए संतों ने कहा कि सनातन धर्म की शक्ति ही देश की पहचान और ऊर्जा का मूल है। मंच से उठी हर वाणी में राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक नचसपजिउमदज का स्वर स्पष्ट सुनाई दिया।

इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के लिए होना चाहिए': अखिलेश यादव

पूरे आयोजन के दौरान “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। शुकतीर्थ की पावन भूमि आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक भावनाओं से सराबोर हो गई। श्रद्धालुओं ने इसे केवल एक सभा नहीं, बल्कि सनातन चेतना के नवजागरण का सशक्त अभियान बताया। धर्म संसद में प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी, महामंडलेश्वर अनंतानंद सरस्वती महाराज, स्वामी विज्ञानंद सरस्वती, स्वामी विष्णु आचार्य, संयोजक नरेंद्र पावर साधु गुर्जर, देशराज चौहान, कुंवर देव राज पवार, सुभाष चौहान, ललित मोहन शर्मा, सत्यप्रकाश रेशु, मनोज पाटिल, राजेंद्र तायल, गिरजेश कुमार, सोनू, शिवकुमार, पूनम चौधरी, मधु तायल, अमरीश गोयल, भुवन शर्मा, अरुण प्रताप आदि उपस्थित रहे। यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं और संत समाज के लिए प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करने वाला साबित हुआ। उपस्थित लोगों ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए कहा कि यह धर्म संसद आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रधर्म का प्रेरक मार्ग प्रशस्त करेगी।

इसे भी पढ़ें:  विदेशी नौकरियों का सुनहरा मौकाः गोरखपुर में लगेगा रोजगार महाकुंभ

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »