सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर दिनदहाड़े हमला, कार्यालय में तोड़फोड़

संविदा सफाई कर्मचारी पराग बावरा पर हमले और हत्या की धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ में सोमवार दोपहर बड़ा विवाद भड़क उठा। संघ कार्यालय में घुसे एक संविदा कर्मचारी ने कथित रूप से न केवल संघ अध्यक्ष से अभद्रता की, बल्कि उन पर दिनदहाड़े हमला करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से सफाई कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला पर सोमवार को टाउनहाल स्थित संघ कार्यालय में दिनदहाड़े हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। नीरज बिड़ला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि संविदा सफाई कर्मचारी पराग बावरा वाल्मीकि पुत्र रमेश बावरा निवासी नई मंडी मंडी समिति अपने साथियों के साथ संघ कार्यालय में घुस आया और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अचानक हमला कर दिया। नीरज का आरोप है कि पराग ने कार्यालय में घुसते ही ईंटें फेंककर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। संघ अध्यक्ष की कुर्सी उठा ले गया और मेज सहित अन्य सामान को भी पलट दिया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। नीरज बिड़ला ने पुलिस को बताया कि वह कार्यालय में अपने कुछ साथियों के साथ बैठे थे, तभी पराग बावरा ने उनके ऊपर हमला किया और सभी के सामने गोली मारने की धमकी दी।
नीरज बिड़ला द्वारा दी गई तहरीर में पराग बावरा को अपराधिक छवि का व्यक्ति बताया गया है। उनका कहना है कि पराग पहले भी कई अपराधों में शामिल रह चुका है और विभिन्न जेलों में निरुद्ध भी रहा है। नीरज के अनुसार, पराग संघ कार्यकारिणी का चुनाव कराए जाने को लेकर लंबे समय से उनके साथ रंजिश रखता है और इसी वजह से लगातार अभद्रता कर रहा है। नीरज ने बताया कि आरोपी संविदा सफाई कर्मचारी होने के बावजूद नियमों का पालन नहीं करता और आए दिन विवाद खड़ा करता है। उन्होंने पुलिस से पराग बावरा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

संघ अध्यक्ष नीरज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो सफाई कर्मचारी संघ पूरे शहर में कार्य बहिष्कार और हड़ताल करने को बाध्य होगा। उनका कहना है कि हमलावर से उन्हें व उनके परिवार को गंभीर जान का खतरा बना हुआ है। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों ने कार्यालय की क्षतिग्रस्त वस्तुओं और गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। हमलावर मौके से फरार हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  नहाते समय नदी में डूबे तीन बच्चे, दो की मौत

Also Read This

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,

Read More »

हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकनंदा होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर

Read More »

मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

मुंबई – गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदाणी की संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंची।  एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तहसील दिवस में ग्रामीण ने बदन पर डाला

Read More »

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

लुधियाना- ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया

Read More »