शीतलहर में प्रशासन अलर्ट, रातभर रैन बसेरों और अलावों पर एसडीएम नानपारा की नजर

खुले में कोई भी व्यक्ति नहीं सोएगा : मोनालिसा जौहरी, एसडीएम नानपारा

बहराइच। कड़ाके की ठंड के बीच बहराइच प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने रविवार देर रात नानपारा और रुपईडीहा क्षेत्र में बने रैन बसेरों व जल रहे अलावों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रैन बसेरों में बेड, कंबल, स्वच्छ पानी, शौचालय, रोशनी और हीटर जैसी जरूरी सुविधाएं मौजूद पाई गईं। वहीं सभी चिन्हित स्थानों पर अलाव जलते मिले, जिससे ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत मिलती दिखी।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, कमरे से शव और तमंचे बरामद
ठंड से जूझते लोगों के बीच पहुंचा प्रशासन—रैन बसेरों में व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी।

एसडीएम ने साफ निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति खुले में ठंड में नहीं सोएगा। यदि कोई व्यक्ति बाहर सोता हुआ मिले तो उसे सम्मानपूर्वक जागरूक कर तुरंत रैन बसेरे में पहुंचाया जाए। शीतलहर को देखते हुए अतिरिक्त कंबल, बिस्तर और हीटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती

पुलिस को रात्रिकालीन गश्त के दौरान खुले में सो रहे लोगों पर विशेष नजर रखने और उन्हें सुरक्षित रैन बसेरों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रैन बसेरों में डॉक्टर की ड्यूटी लगाकर स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था भी की गई है।

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं कोई व्यक्ति ठंड से प्रभावित खुले में दिखाई दे, तो तुरंत नगर पालिका, पुलिस या तहसील प्रशासन को सूचना दें। प्रशासन 24 घंटे सक्रिय है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ठंड के कारण किसी की जान जोखिम में न पड़े।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  नोएडा में 80 मिनट तक कार पर खड़ा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 50 मिनट की देरी ने ले ली जान; पिता आंखों के सामने गिड़गिड़ाते रहेजानकारी के

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, कमरे से शव और तमंचे बरामद बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »