जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा सोमवार से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया। यह धरना जिला संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन एवं संचालन जिला मंत्री अरुण कुमार ने किया।

धरने की शुरुआत करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकरण जिला विद्यालय निरीक्षक तथा वित्त एवं लेखा अधिकारी (माध्यमिक) के कार्यालय में लंबित हैं। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद इन मामलों का समाधान नहीं हो सका, जिससे जिले के शिक्षकों में भारी असंतोष व्याप्त है। इसी कारण अब अनिश्चितकालीन धरने का आयोजन किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि पदोन्नति प्राप्त शिक्षक/शिक्षिकाओं के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया महीनों से लंबित है। वित्त एवं लेखा अधिकारी द्वारा जानबूझकर फाइलों में अनावश्यक आपत्तियाँ लगाकर उन्हें वापस किया जा रहा है, जिससे शिक्षक वर्ग को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। जिला मंत्री अरुण कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल 2005 से पूर्व के विज्ञापनों के तहत पुरानी पेंशन योजना में आए लगभग 100 शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के GPF कैलकुलेशन संबंधी आदेश आज तक निर्गत नहीं किए गए हैं। वहीं, जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा ने बताया कि नोशनल इंक्रीमेंट के 100 से अधिक मामले एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं, जिन पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। धरने में प्रवीण कुमार शर्मा, रंजन सिंह, नरेंद्र कुमार, संजीव त्यागी, संजय सिंह, योगेश तोमर, धर्मपाल, बिजेंद्र बहादुर, कुसुम सिंह, हाकम सिंह, रीना यादव, राखी कौशिक, संतोष कुमार, सुरेन्द्र पाल सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि जब तक लंबित प्रकरणों का समाधान नहीं होता, धरना जारी रहेगा

इसे भी पढ़ें:  कादिर की खातिर पुलिस की पिस्टल के आगे डटने वाली महिलाओं को मिला ईनाम

Also Read This

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  शातिर गौकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, मामा घायल-भांजा हुआ फरार परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका

Read More »