शर्मनाक…सगे भाई कर रहे थे यौन शोषण, मंगेतर को पता चला तो उठाया ऐसा कदम

 

हरदोई। यूपी के हरदोई से ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जिसने समाज का ताना-बाना बिगाड़ दिया है। यहां दो सगे भाई अपनी ही बहन से सालों से दुष्कर्म कर रहे थे। युवती जब भी भाइयों की करतूत मां-बाप को बताती तो वे उल्टा उसे ही डांटकर चुप करा देते। युवती की जब शादी तय हुई तो उसने अपने मंगेतर को पीड़ा बताई। मंगेतर बड़ा दिल वाला निकला। उसने अपनी होने वाली पत्नी की साथ दिया। पुलिस से शिकायत की और सालों की घिनौनी हरकत के वीडियो दिखाए। हैरान पुलिस ने दोनों भाइयों को अरेस्ट कर लिया है। पहले तो पुलिसकर्मी यह मानने को तैयार नहीं हुए कि सगे भाई ऐसी हरकत कर सकते हैं। पुलिसकर्मी समझ रहे थे कि युवती अपने मंगेतर की बातों में आकर अपने भाइयों को फंसाना चाहती है। जब पीड़िता ने पुलिस को भाइयों की करतूत के कुछ वीडियो दिखाए तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया। जानकारी के अनुसार, अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ उसके सगे दो भाई कई वर्षों से धमका कर दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़िता की कुछ दिन पूर्व शादी तय हुई और मंगेतर से उसकी मोबाइल पर बात होने लगी। लगातार शारीरिक प्रताड़ना झेल रहे उसने डरते-डरते अपने मंगेतर को पूरी बात बताई। इसके बाद मंगेतर ने अपने परिजनों के साथ मशवरा करके पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मंगेतर का साथ मिलने के बाद पीड़िता मंगलवार को अरवल पहुंची और तहरीर दी।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर: गीजर शॉर्ट सर्किट से आग, प्रिंसिपल की मां की दर्दनाक मौत

 

Also Read This

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसे में पटवारी अमलेश के पुत्र का निधन, छाया शोकलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »