शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 657 अंक टूटा और निफ्टी 200 अंक फिसला

अमेरिकी टैरिफ का भारतीय शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 657 अंक गिरा, निफ्टी 200 अंक फिसला

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने का सीधा असर ओपनिंग सेशन में नजर आया। बीएसई सेंसेक्स 657 अंकों की गिरावट के साथ 80,124 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 200 अंक लुढ़ककर 24,512 के स्तर पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें:  तरनतारन लॉ कॉलेज में खौफनाक वारदात, छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारा

आईटी और बैंकिंग स्टॉक्स पर दबाव

बाजार में सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में टेक कंपनियों और प्रमुख बैंकों के शेयर तेजी से टूटे, जिससे इंडेक्स पर भारी असर पड़ा।

टैरिफ का असर क्यों?

दरअसल, 27 अगस्त को अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू कर दिया था। उस दिन गणेश चतुर्थी के कारण भारतीय बाजार बंद थे। लेकिन गुरुवार को जैसे ही बाजार खुले, इस फैसले का सीधा असर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर देखा गया।

इसे भी पढ़ें:  जूते और कपड़ों पर जीएसटी दर में राहत संभव

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

पिछले बंद (80,786) की तुलना में सेंसेक्स 80,754 पर खुला और मिनटों में 657 अंक गिरकर 80,124 पर पहुंच गया।

निफ्टी 24,695 पर ओपन हुआ और जल्द ही 200 अंक लुढ़ककर 24,512 के स्तर पर आ गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *