कल्लरपुर में धूमधाम से मनेगा श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव

10 नवम्बर को श्री बालाजी धाम नई मंडी से शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी श्रीमहाकाल की शोभा यात्रा

मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लाक के गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में 10 नवम्बर से 13 नवम्बर तक भैरवाष्टमी महोत्सव बनाया जा रहा है। 10 नवम्बर को श्री महाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा बडे धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्रीबाला जी धाम नई मंडी से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित सिद्ध पीठ मंदिर पर पहुंचेगी। 12 नवम्बर को बडे हर्षाेल्लास के साथ भैरवाष्टमी महोत्सव बनाया जाएगा।
श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह भगत जी ने मंदिर परिसर में बैठक करते हुए बताया कि 10 नवम्बर को श्रीमहाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में 5 बैंड, 11 झांकी, एक डीजे, कीर्तन मंडल, ढोल नगाडे और भैरव बाबा का मुख्य रथ शामिल रहेगा। बाबा की शोभायात्रा नई मंडी के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिन्दल मार्किट, पीठ बाजार, गौशालारोड से भोपा पुल, बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउन हाल रोड, शिव चौक, रूडकीरोड से होते हुए शाहबुद्दीनपुरा गांव से मिमलाना गांव से होते हुए कल्लरपुर कछौली सिद्धपीठ मंदिर में पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में इनामी शातिर बदमाश गोली लगने से हुआ घायल

यात्रा में बाबा के रथ पर पुष्पवर्षा होगी। 11 नवम्बर को मंदिर में झंडा पूजन, वेदी पूजन, श्रीगणेश पूजन, शनिदेव पूजन आदि कार्यक्रम विधि विधान के साथ होगे। 12 नवम्बर को मां वैष्णोंदेवी पूजन होगा। इसके बाद श्री काल भैरव बाबा की पूजा होगी। रात्रि में आठ बजे विशाल जागरण होगा। रात्रि 12 बजे बाबा का रूद्राभिषेक होगा। इसके बाद विशाल यज्ञ और महाआरती होगी। बैठक में रामकुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, कमल राणा, जयवीर सिंह, पवन पांचाल, सोनू कुमार, संजू, नीरज कुमार, सुमित कुमार, अंकित कुमार, रजत कुमार, कुलदीप कुमार, अर्पित कुमार, राजकुमार, सुनिल कुमार, अभय कुमार, अमन कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र शिविर में मिला चिकित्सीय लाभ

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  कच्चा कूड़ा डलावघर-खराब वाहन देखकर पालिकाध्यक्ष

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »