शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है।

मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न

माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा होती है। शुक्रवार के दिन प्रातः स्नान के बाद घर की साफ-सफाई करें। मुख्य द्वार पर हल्का गुलाल छिड़कें और दीपक प्रज्वलित करें।

इसे भी पढ़ें:  होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

मां लक्ष्मी को सफेद और गुलाबी रंग अत्यंत प्रिय हैं। इस दिन सफेद वस्त्र धारण करना और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना शुभ माना गया है। पूजा में कमल और गुलाब का पुष्प अर्पित करना विशेष फलदायी माना जाता है।

यदि संभव हो तो शुक्रवार के दिन ‘महालक्ष्मी अष्टकम’ या ‘कनकधारा स्त्रोत’ का श्रद्धा से पाठ करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में धन का प्रवाह बना रहता है और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें:  नीम करोली बाबा के चमत्कार: आज भी जिंदा हैं ये कथाएं

वास्तु नियम और सावधानियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का प्रत्येक कोना मां लक्ष्मी के आगमन को प्रभावित करता है। बाथरूम में खाली बाल्टी रखना नकारात्मकता का संकेत माना जाता है। इसलिए प्रयास करें कि बाल्टी में जल भरा हो। यदि खाली हो तो उसे उल्टा रख देना चाहिए।

घर में टूटी-फूटी वस्तुएं, गंदगी या अव्यवस्था आर्थिक प्रगति में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से घर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखना शुभ माना गया है।

मां लक्ष्मी पूजा विधि

शुक्रवार को एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके पश्चात गाय के घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती प्रज्वलित करें। रोली, अक्षत और पुष्प अर्पित करें। पूजा के अंत में कपूर से आरती करें और अपनी मनोकामना को श्रद्धा से दोहराएं। नियमित रूप से यह पूजा करने से जीवन में स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

इसे भी पढ़ें:  नीम करोली बाबा के चमत्कार: आज भी जिंदा हैं ये कथाएं

पूजा के लाभ

शुक्रवार लक्ष्मी पूजा करने से आर्थिक तंगी में राहत मिलती है। घर में सुख-समृद्धि और शांति का वातावरण बनता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और मानसिक संतुलन बना रहता है।

 

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्तसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »