श्याम पधारो म्हारे गाँव-2 तीन दिवसीय उत्सव 21 मार्च से

मेहंदी उत्सव, भव्य संकीर्तन और विशेष दरबार होंगे आकर्षण, देशभर के भजन गायक करेंगे प्रस्तुति

मुजफ्फरनगर। शहर में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जब श्याम प्रेमियों के सहयोग से तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव श्याम पधारो म्हारे गाँव-2 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन, संकीर्तन, विशेष दरबार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें देश के विभिन्न शहरों से कलाकार और संत भाग लेंगे।

श्याम भक्तों द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय उत्सव 21 मार्च 2026, शनिवार से 23 मार्च 2026, सोमवार तक धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रमों की शुरुआत 21 मार्च को दोपहर 12 बजे रामलीला भवन, मंडी कोतवाली के निकट “श्याम नाम मेहंदी उत्सव” से होगी। इस आयोजन में श्रद्धालुओं के हाथों पर श्याम नाम की मेहंदी लगाई जाएगी, जो भक्ति और आस्था का प्रतीक होगी। उसी दिन शाम 7.15 बजे से राधा रानी संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक दीपेश सुनेजा और मनीष चौहान (मौज फकीरा दी) अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। कार्यक्रम में देवबंद से आचार्य गोस्वामी हित नवनीत लाल शशि का सान्निध्य भी प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस परिवार व वृद्धजनों में बांटी खुशियां

दूसरे दिन, 22 मार्च को नई मंडी स्थित रामलीला भवन में भव्य और विशाल संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस बार श्रद्धालुओं को एक अलग प्रकार का दरबार देखने को मिलेगा, जिसमें पंडाल की व्यवस्था भी विशेष रूप से आकर्षक और नवीन शैली में की जाएगी। इस कार्यक्रम में कोलकाता से संजू शर्मा और ईशा शर्मा, दिल्ली से ऋतु पांचाल तथा दिल्ली के नरेश पुनिया का संगीत समूह भजन प्रस्तुत करेंगे। तीसरे दिन, 23 मार्च को कार्यक्रम का समापन विशेष संकीर्तन के साथ होगा। इस दिन जयपुर से रजनी राजस्थानी और अभिषेक नामा भजन प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, पहली बार कोलकाता से लाइव विशेष प्रस्तुति (आधुनिक दृश्य-श्रव्य तकनीक पर आधारित मंचीय आयोजन) मुजफ्फरनगर में देखने को मिलेगी, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  विद्यालय में चिकित्सक टीम ने छात्रों को किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संतों और गुरुओं का सान्निध्य भी प्राप्त होगा, जिनमें पहाड़गंज से सुरेश चंद गुप्ता, रेवाड़ी से अनमोल अग्रवाल तथा चुलकाना धाम से देवेंद्र पुजारी शामिल हैं। नवरात्र के पावन अवसर पर इस आयोजन में माता शाकुम्बरी देवी का भव्य दरबार भी सजाया जाएगा, जिसके दर्शन श्रद्धालुओं को पहली बार मुजफ्फरनगर में संकीर्तन के दौरान प्राप्त होंगे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर भक्ति रस का लाभ उठाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  योगीराज में भाजपा को घायल कर रही पुलिस, भड़का आक्रो

Also Read This

नवनिर्माण के नौ वर्षः विकास और समृद्धि के नए आयाम का गवाह बना यूपीः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

ऊर्जा राज्यमंत्री ने आईटीआई सभागार में मनाये जा रहे नवनिर्माण के नौ वर्ष समारोह में गिनाईं योगीराज की उपलब्धियां मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बीते नौ वर्षों के दौरान विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से एक नई प्रगति की दिशा तय की गई है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश में समृद्धि का नवयुग, यूपी का स्वर्णयुग थीम के तहत नौ वर्षों के विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा तथा

Read More »

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »