एसपी एन.पी. सिंह ने देर रात थानाभवन में किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा और थाने का आकस्मिक निरीक्षण

थानाभवन (शामली) | सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने शुक्रवार देर रात थाना भवन नगर में आकस्मिक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे एसपी ने थाने से लेकर दिल्ली–सहारनपुर हाईवे, चौक बाजार, मीना मार्केट, राजो की मोरी, पुराना चरथावल बस स्टैंड और शामली बस स्टैंड तक के प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में बाढ़-मंत्री कपिल देव ने वीसी के माध्यम से की आपात बैठक

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर में शांति, कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को हमेशा मुस्तैद रहना चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवस

इसके बाद एसपी एन.पी. सिंह ने थाना भवन थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर मिशन शक्ति कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष और अन्य शाखाओं की कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने रजिस्टर व अभिलेखों की जांच की और थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। एसपी ने कहा कि थाने की व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं और टीम समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, फोन कर घर से बुलाया था बाहर

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत, चौकी इंचार्ज इंदरसेन, दीपचंद, योगेश शर्मा, कुमार, सहित थाना क्षेत्र के सभी हल्का प्रभारी, हेड कांस्टेबल, महिला पुलिस कर्मी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। एसपी का यह निरीक्षण रात्रिकालीन सुरक्षा, पुलिस की तत्परता और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Also Read This

कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 गणित नया सिलेबस का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह संशोधित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में गणित को अधिक व्यावहारिक, तर्क आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जीपी) जैसे उन्नत विषयों को भी कक्षा 9 में शामिल किया गया है। कक्षा 9 गणित नया सिलेबस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जो विषय कक्षा 10 और 11 में पढ़ाए जाते थे, उन्हें अब कक्षा 9 में शामिल किया गया है। नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए प्रमुख विषय: अरिथमेटिक प्रोग्रेशन, ज्योमेट्रिक

Read More »

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »

भारत में तेल भंडार पर्याप्त, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह गलत

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान पर अमेरिका तथा इस्राइल के हमलों के बीच देश में ईंधन की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। इसी बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में तेल भंडार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के अनुसार देश के पास 25 करोड़ बैरल (करीब 4,000 करोड़ लीटर) कच्चा तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का संयुक्त भंडार मौजूद है, जो देश की जरूरतों को लगभग 7 से 8 सप्ताह यानी 50 से 60 दिन तक पूरा कर सकता है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में मां

Read More »

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम सख्त, कीमत भी बढ़ी 60 रुपये

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता 21 से 25 दिन के बाद ही अगला गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही देशभर में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये और 19 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर 115 रुपये महंगा कर दिया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए गैस आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तेल कंपनियों ने यह सख्त कदम उठाया है। अलीगढ़ जिले में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिला एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार अब उपभोक्ताओं को नए सिलेंडर के लिए अधिक इंतजार करना होगा।

Read More »

घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

नयी दिल्ली- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जबकि 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में 07 मार्च से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का मिलेगा। यह जुलाई 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता में इसकी

Read More »