मुजफ्फरनगर शहर में ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे खेल कोर्ट और जिम

कच्ची सड़क पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप बनवाएंगी भव्य प्रवेश द्वार, जगमगाएगा एंट्री प्वाइंट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर के व्यापक सौन्दर्यकरण की दिशा में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एक नई पहल करने जा रही है। नगर की सूरत बदलने के उद्देश्य से सौन्दर्यकरण के लिए तैयार 30 विशेष कार्यों की बनाई गई करीब 24 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को 28 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में सदन के सामने रखा जाएगा। इस योजना में शहर के ओवरब्रिज, प्रमुख मार्ग, नाले और सार्वजनिक स्थलों के विकास एवं सुंदरीकरण के कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें ओवर ब्रिज के नीचे खेल कोर्ट और जिम, इनके ऊपर लाइटिंग, कच्ची सड़क सहित तीन स्थानों पर प्रवेश द्वार मुख्य रूप से शामिल हैं।

अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद् इस बार शहर को सुन्दर बनाने के लिए नया स्वरूप देने की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है। बोर्ड बैठक के एजेंडे में व्यापक कार्ययोजना लाई गई है। इसके सहारे पालिका प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों से आमजन को सीधे रूबरू कराना है, ताकि शहर में हो रहे बदलावों का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सके। शहर में गुजर रहे तीन ओवरब्रिजों के नीचे खाली पड़े स्थान को अब उपयोगी बनाया जाएगा। इनमें दो स्थानों पर खेल कोर्ट और ओपन जिम विकसित करने का प्रस्ताव है। तीनों ओवरब्रिजों पर डीएम आवास की तर्ज पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी, जिससे रात्रि में शहर की सुंदरता और निखरेगी। इस पहल से युवाओं को खेल एवं व्यायाम की सुविधा मिलेगी। शहर के ऐतिहासिक कंपनी बाग पार्क में बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कदम उठाते हुए प्रस्तावित टॉय ट्रेन का भी सौन्दर्यकरण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  CM Yogi: गुंडा टैक्स खत्म, नई भर्तियों की सौगात और विपक्ष पर हमला

नगरपालिका परिषद् ने शहर के मुख्य मार्गों पर भी बड़े स्तर पर कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। मेरठ रोड, सर्कुलर रोड और जिला चिकित्सालय क्षेत्र के कई स्थानों पर नाला निर्माण एवं सौन्दर्यकरण के कार्य कराए जाएंगे, जिससे जल निकासी की समस्या में सुधार होने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता और सौंदर्य में भी वृद्धि होगी। नगरपालिका परिषद् द्वारा शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने का प्रस्ताव है। कच्ची सड़क क्षेत्र में भी प्रवेश द्वार निर्माण की योजना शामिल है। इन द्वारों के माध्यम से शहर की पहचान को नया आयाम देने का प्रयास किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि 28 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे। इनमें शहरी सुंदरीकरण के लिए 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सदन की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग 24 करोड़ रुपये की इस महायोजना के पारित होने पर शहर में विकास और सौन्दर्यकरण के कार्य बड़े पैमाने पर शुरू होंगे। इन योजनाओं के धरातल पर उतरते ही मुजफ्फरनगर शहर का स्वरूप बदलता नजर आएगा और शहर आधुनिक सुविधाओं से युक्त होने के साथ ही आकर्षक बनेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ब्रांड के नाम पर नकली खाद्य तेल बनाने का भंडाफोड़

शहर को सुंदर बनाने में ये प्रस्ताव माने जा रहे महत्वपूर्ण

नगरपालिका की बोर्ड मीटिंग के लिए प्रस्तावित सौन्दर्यकरण कार्ययोजना में जानसठ आवेर ब्रिज के नीचे बास्केट बॉल कोर्ट और गांधी कालोनी ओवर ब्रिज के नीचे ओपन जिम बनेंगे, मेरठ रोड, रूड़की रोड के साथ ही कच्ची सड़क पर करीब साढ़े पांच करोड की लागत से प्रवेश द्वारों का निर्माण होगा। जानसठ, भोपा और गांधी कालोनी मार्ग पर बने ओवर ब्रिज पर सवा करोड़ की लागत से सीएनसी कटिंग एवं लाइटिंग कार्य, डीएम आवास से सूजडू चुंगी तक करीब डेढ़ करोड की लागत से आरसीसी नाला और स्लैब कार्य, मेरठ रोड और सरकूलर रोड पर करीब दस करोड़ रुपये की लागत से सौन्दर्यकरण के कार्य, 19.80 लाख कीमत का एक 52 बिस्तरों वाला दो शौचालय युक्त आवासीय परिसर कंटेनर खरीदा जायेगा, ताकि बारिश के दिनों में उपयोग किया जा सके। नई मंडी चौड़ी गली में फैंसी पोल के सहारे सुंदरीकरण, मुख्य मार्गों के डिवाईडर औपर पाथवे पर गमले आदि कार्य, शिव चौक पर वॉल डेकोरेशन, चुंगी नम्बर दो का संुदरीकरण, कम्पनी बाग में टॉय ट्रेन संुदरीकरण पर 1.20 करोड़ खर्च करने के साथ ही ईओ आवास पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  अग्निवीर सेना भर्ती रैली संपन्न, आखिरी दिन क्लर्क के लिए हुई दौड़

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »