एसएसपी ने चार थानेदार बदले, इंस्पेक्टर आनंद देव को बुढ़ाना से हटाया

22 महीने के कार्यकाल के बाद मंसूरपुर भेजे गए भाजपाइयों के निशाने पर रहे इंस्पेक्टर आनंद देव, वे तीन एसएसपी के साथ लगातार कमान संभालते रहे।

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और थानों की कार्यप्रणाली में प्रभावी सुधार के उद्देश्य से एसएसपी संजय वर्मा ने चार थानेदारों के तबादले कर पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। इस फेरबदल में सबसे चर्चित नाम इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा का है, जिन्हें करीब 22 महीने बाद बुढ़ाना कोतवाली से हटाकर मंसूरपुर थाने की कमान सौंपी गई है।
इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र हाल ही में हुई एक मुठभेड़ के बाद भाजपा नेताओं और स्थानीय ठाकुर समाज के निशाने पर आ गए थे। उनका नाम खास तौर पर तब सुर्खियों में आया, जब उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू ठाकुर के चचेरे भाई को कथित लुटेरा बताकर मुठभेड़ में गोली मार दी। इसके बाद ठाकुर समाज ने बुढ़ाना में बड़ी पंचायत की थी, वहीं भाजपा नेता और पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए तीन दिन में कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी द्वारा आनंद देव मिश्र को बुढ़ाना कोतवाली से हटाया जाना इसी परिपेक्ष्य में देखा जा रहा है।
आनंद देव का कार्यकाल काफी लंबा रहा है। वे तीन एसएसपी के साथ लगातार बुढ़ाना और शाहपुर कोतवाली की कमान संभालते रहे। करीब दो साल पहले सट्टेबाज़ी और खाईबाड़ी जैसे अवैध कार्यों को लेकर बुढ़ाना कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद इंस्पेक्टर आनंद देव को बुढ़ाना कोतवाल बनाया गया था। वो शहर कोतवाली में भी एसएचओ रहे। वहां से उनका हटाकर एसओजी में भेजा गया और फिर विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया। एसएसपी संजीव सुमन ने 30 अक्टूबर 2023 को उनको शाहपुर थाने का इंचार्ज नियुक्त किया और फिर 18 नवम्बर 2023 को बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी बनाये गये, तब वो संजीव सुमन, अभिषेक सिंह और अब एसएसपी संजय वर्मा के कार्यकाल में तैनात रहे। अब उनको मंसूरपुर भेजा गया है।
एसएसपी संजय वर्मा ने देर रात चार थानेदारों के तबादले किए, उनमें इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र को बुढ़ाना से मंसूरपुर में थाना प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा खतौली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा को खतौली से नई मंडी कोतवाली में एसएचओ बनाया गया है। नई मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश बघेल को नई मंडी से खतौली कोतवाली में तैनात किया गया है तो वहीं मंसूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री को एसएसपी ने मंसूरपुर से बुढ़ाना कोतवाली में इंचार्ज की जिम्मेदारी दी है।

इसे भी पढ़ें:  10 शातिर जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 5 वाहन बरामद

Also Read This

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव में कादिर राणा को हराने वाले अरशद को मिली धमकीजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव में कादिर राणा को हराने वाले अरशद को मिली धमकी बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »