दीपावली पर एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस परिवार व वृद्धजनों में बांटी खुशियां

उपहार, मिठाई व आत्मीय संवाद के माध्यम से मनाया गया उल्लासपूर्ण वातावरण में दीपोत्सव

मुजफ्फरनगर। दीपों के इस महापर्व पर जब संपूर्ण भारतवर्ष उल्लास व स्नेह के वातावरण में डूबा हुआ है, तब मुजफ्फरनगर में भी दीपावली का पर्व एक विशेष सामाजिक सौहार्द के रूप में मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा ने आज दीपावली के अवसर पर न सिर्फ पुलिस परिवार के साथ यह पर्व मनाया, बल्कि वृद्ध माताओं के बीच पहुंचकर भी दीपावली की रोशनी बाँटी।

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्जवल आत्मदाह कांडः सीएम योगी के दरबार तक पहुंची परिवार की बात

पुलिस लाइन में आयोजित एक सादे किन्तु भावनात्मक कार्यक्रम में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय ने पुलिस परिवार के बच्चों एवं अन्य परिजनों को मिठाइयाँ और उपहार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद भी किया तथा सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का परिवार ही हमारी प्रेरणा और शक्ति का स्रोत होता है। दीपावली का यह पर्व उनके साथ मिलकर मनाना हमारे लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत का राजेन्द्र मलिक को चैलेंजः गठवाला खाप रोके नहीं रूकेगी

दूसरी ओर दीपावली के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा ने मूंगा देवी मुक्ता महिला आश्रम पटेलनगर पहुँचकर वहाँ निवासरत वृद्ध माताओं को मिठाई एवं उपहार भेंट किए। उन्होंने माताओं से आत्मीय बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। डॉ. नीलम राय वर्मा ने कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होता है जब हम समाज के हर वर्ग के साथ अपनी खुशियाँ बाँटे। वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका आशीर्वाद हम सभी के लिए संबल है। आश्रम की वृद्ध माताओं ने भी इस आत्मीय पहल की प्रशंसा करते हुए पुलिस अधीक्षक दंपत्ति को आशीर्वाद दिया और उनके मानवीय प्रयास को सराहनीय बताया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में चोरी-छुपे मीट का हो रहा विक्रय

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत का राजेन्द्र मलिक को चैलेंजः गठवाला खाप रोके नहीं

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »