स्कूल वाहनों पर सख्तीः एआरटीओ ने दो दिन में 14 वाहन किए सीज, 12 लाख से अधिक जुर्माना

बिना फिटनेस, बिना परमिट और ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई, अभिभावकों से सुरक्षित परिवहन चुनने की अपील

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों और मालवाहक गाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख अपनाया है। घोर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के बीच विभाग की इस कार्रवाई ने अभिभावकों और वाहन संचालकों के लिए स्पष्ट संदेश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एआरटीओ मुजफ्फरनगर सुशील कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 और 22 जनवरी को परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान माखियाली चौकी क्षेत्र में नियम विरुद्ध चल रहे कई वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान चार स्कूल वाहन, दो ट्रैक्टर और सात ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही निरुद्ध किया गया। इसके अलावा तीन बिना परमिट चल रहे वाहनों का चालान करते हुए उन्हें भी माखियाली चौकी में बंद किया गया। विभाग ने इन कुल कार्रवाइयों में 11 लाख 22 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया है।
एआरटीओ ने बताया कि स्कूल संचालन से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई है। तीन ऐसे स्कूल वाहन, जो बिना फिटनेस, बिना इंश्योरेंस, बिना वैध लाइसेंस और बिना परमिट के संचालित हो रहे थे, उन्हें भी निरुद्ध किया गया। इन पर 95 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया। अधिकारी ने इसे छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसे अत्यंत गंभीर मामला बताया। बताया कि अभियान में यह पूरी कार्रवाई एआरटीओ प्रवर्तन टीम और यात्री कर अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे वाहनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को ऐसे स्कूल वाहनों में न भेजें जिनकी फिटनेस समाप्त हो, परमिट न हो, या जिनकी भौतिक स्थिति सुरक्षित न हो। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना नियमों के संचालन करने वाले वाहनों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की धरती पर नहीं उतरे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, कार्यकर्ता निराशा

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  प्रशासनिक फेरबदलः कैबिनेट मंत्री से टकराने वाली पीसीएस निकिता शर्मा को नई जिम्मेदारीजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  CBI Raid: CGST अफसर 70 लाख घूस लेते गिरफ्तार बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »