ऑनलाइन गेमिंग में हारे पैसे, किशोर ने रचा खुद के अपहरण का नाटक

मुजफ्फरनगर पुलिस की तत्परता से खुला मामला, अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने की अपील

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर ने ऑनलाइन गेमिंग में हारे पैसों के कारण खुद के अपहरण का नाटक रच डाला। परिजनों से फिरौती की मांग किए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित की और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से किशोर को मेरठ से सकुशल बरामद कर लिया।
एसएसपी संजय वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना बुढाना पुलिस को एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग पुत्र (उम्र करीब 16 वर्ष) के अपहरण तथा फिरौती मांगने के सम्बन्ध में सूचना दी थी। सूचना पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा अपहृत के सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा टेक्निकल व अन्य माध्यमों की सहायता से अपहृत को मेरठ से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में किशोर ने स्वीकार किया कि उसने भारी रकम ऑनलाइन गेम्स में गंवा दी थी। इस कारण उसने स्वयं को अपहृत बताकर परिजनों को भ्रमित किया और फिरौती की मांग की। पुलिस जांच में किशोर के मोबाइल से कई ऑनलाइन गेमिंग ऐप भी मिले।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द करते हुए सख्त हिदायत दी कि वह दोबारा ऐसी हरकत न करे। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें, विशेषकर उनके ऑनलाइन लेन-देन और गेमिंग पर नियंत्रण रखें, ताकि समय रहते गलत प्रवृत्ति को रोका जा सके। थाना बुढाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह घटना ऑनलाइन गेमिंग की लत और उसके दुष्परिणामों को उजागर करती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 3 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  जैन समाज ने धूमधाम से मनाया

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »