सूदखोरों की हैवानियतः कर्ज न चुका पाने पर युवक को दी दर्दनाक मौत

खतौली में जहरीला पदार्थ खिलाकर युवक की हत्या, परिजनों का आरोपकृसूदखोर और उसके दो साथियों ने बेरहमी से की थी पिटाई

मुजफ्फरनगर। खतौली नगर के इस्लामनगर मोहल्ले में कर्ज की रकम न चुकाने पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने सूदखोरी करने वाले एक व्यक्ति और उसके दो साथियों पर मारपीट करके यातनाएं देने और इसके बाद जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में गहरा आक्रोश है, वहीं पुलिस ने परिजनों के खिलाफ सूदखोर और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक युवक की पहचान मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मुबश्शिर पुत्र अज़ीम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मुबश्शिर ने मोहल्ले के कुछ लोगों को एक स्थानीय सूदखोर से ब्याज पर पैसे दिलवाए थे, जिनका वह गारंटर बना था। जब उधार लेने वाले लोग मूलधन और सूद नहीं चुका सके, तो सूदखोर ने मुबश्शिर पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके लिए वो लगातार मुबश्शिर को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे, धमकियां दी जा रही थी।
परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की सुबह सूदखोर अपने दो साथियों के साथ मुबश्शिर को जबरन घर से बुलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां तीनों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। उनसे छुटने के बाद बदहवाश हालत में किसी तरह घर लौटे मुबश्शिर ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में बेगराजपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
मुबश्शिर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता अज़ीम ने मामले में पुलिस को सूचना दी। इसमें उन्होंने सूदखोर और उसके दो साथियों पर उनके पुत्र की बेरहमी से हत्या करने के आरोप लगाये। उनकी तहरीर पर खतौली पुलिस ने सूदखोर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से मोहल्ले में तनाव का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सज़ा की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच प्राथमिकता पर की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खतौली थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद लोगों पर हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह घटना न केवल अवैध सूदखोरी की भयावह हकीकत को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे कर्ज और ब्याज का बोझ किसी की जान तक ले सकता है। मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है।

इसे भी पढ़ें:  कोआपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन के राज्य स्तरीय अधिवेशन का समापन

Also Read This

ईरान के हमलों से दहला मिडिल-ईस्ट; आबू धाबी में एक की मौत, दुबई एयरपोर्ट बंद

ईरान का अमेरिकी बेस पर हमला बहरीन, यूएई, कतर और कुवैत समेत कई क्षेत्रीय देशों में किया गया है। बहरीन में अमेरिका के सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त विवरण के अनुसार, यूएई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक बेस को भी निशाना बनाया गया। इसके साथ ही कतर, कुवैत और जोर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की बात कही गई है। जानकारी के मुताबिक, कतर में अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकाने को खाली करवा लिया है। बहरीन में अमेरिकी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किए जाने की सूचना है। यूएई में स्थित नौसैनिक बेस को भी निशाना बनाए जाने की बात

Read More »

खतौली तहसील होली मिलन में अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल

खतौली तहसील होली मिलन कार्यक्रम में शनिवार को अधिवक्ताओं ने रंगों के पर्व का उल्लासपूर्वक जश्न मनाया। न्यायिक और रजिस्ट्री कार्यों के उपरांत सभी अधिवक्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तहसील परिसर ‘होली है’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। ढोल-नगाड़ों की थाप और फागुनी गीतों के साथ अधिवक्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया। इसे भी पढ़ें:  भूख हड़तालः चार दिन में सुमित मलिक का घट गया पांच किलो वजनवरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और पर्व की बधाई दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी

Read More »

होली पर सीएम योगी के निर्देश, अवैध शराब पर सख्ती

होली पर सीएम योगी के निर्देश के तहत प्रदेशभर में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में अवैध और जहरीली शराब के उत्पादन व बिक्री को पूर्णतः रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

Read More »

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में लाइसेंस रद्द

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी सरकार कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है। सड़क सुरक्षा को सख्त बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन रोड सेफ्टी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने इस दिशा में संकेत दिए।   सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। सरकार का मानना है कि लापरवाह ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी इसके मुख्य कारण हैं।मंत्री के मुताबिक, अधिकतर दुर्घटनाएं इन

Read More »

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला: 22 वर्षीय युवती ने दी जान

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला में मामूरा गांव की 22 वर्षीय युवती ने कथित रूप से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियों से परेशान होकर 21 फरवरी को आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है। मृतका का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि युवती से रुपये भी ऐंठे जा रहे थे।  मूलरूप से औरेया निवासी युवती अपनी दो बहनों और एक भाई के साथ मामूरा गांव में रहती थी। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित कंपनी में नौकरी करती थीं। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी लाई प्रस्तावः

Read More »

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका हमला के बाद मिसाइल जवाब

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका हमला की पुष्टि रक्षा सूत्रों ने की है। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे हमले की पहली जानकारी सामने आई। इसके बाद इस्राइल के रक्षा बलों ने सुबह करीब 11.45 बजे अपने आधिकारिक मंच पर बताया कि पूरे इस्राइल में साइरन बजाए गए हैं और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने के निर्देश दिए गए हैं। हमले के बाद तेहरान और आसपास के इलाकों में धमाकों की खबरें आई हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमला तेहरान और उसके आसपास केंद्रित रहा। ईरानी अखबार शार्घ ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकाने के पास भी धमाका हुआ। तेहरान में राष्ट्रपति आवास और राष्ट्रीय सुरक्षा

Read More »