शातिर सोनिकाः पति की मौत के बाद रचाई दूसरी शादी, संपत्ति हड़पने को रची साजिश

तीन माह की बच्ची को ससुराल में छोड़ने वाली महिला के खिलाफ सास ने की एसएसपी से शिकायत, साजिश रचने में पत्नी-पत्नी नामजद

मुजफ्फरनगर। शहर में संपत्ति विवाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पर पति की मौत के बाद दूसरी शादी करने के बावजूद मृत पति की संपत्ति में हिस्सेदारी पाने के लिए कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला और उसके वर्तमान पति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक युवक की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बहू ने पति की मौत के बाद तीन माह की बच्ची को ससुराल में छोड़ दिया और कुछ समय बाद दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर मृत पति की संपत्ति में हिस्सेदारी लेने के लिए कथित रूप से फर्जी पहचान दस्तावेज, झूठा शपथ पत्र और वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने की साजिश रची। वसुंधरा कॉलोनी फेज-6 निवासी सरोज ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके इकलौते पुत्र विख्यात विवेक का विवाह 6 नवंबर 2022 को सोनिका के साथ हुआ था। विवाह के करीब सात-आठ माह बाद उनके पुत्र की हृदयाघात से मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  हथियार तस्करी का सियासी गठजोड़, सामने आया एक नेता का नाम!

मृत्यु के लगभग दो माह बाद सोनिका ने एक पुत्री को जन्म दिया, जिसका नाम तेजस्वी रखा गया। आरोप है कि बच्ची को लगभग तीन माह की अवस्था में ससुराल में छोड़कर सोनिका अपने मायके चली गई। शिकायत में बताया गया है कि मायके जाने के लगभग छह माह बाद सोनिका ने शिवांग नामक युवक से दूसरा विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर सास सरोज पर झूठे अपहरण का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की। बताया गया कि अगस्त 2024 में न्यायालय ने इस मामले में आदेश पारित किया, जिसमें महिला के वर्तमान पति शिवांग का नाम दर्ज है और उसे मृत विवेक की संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं माना गया।

इसे भी पढ़ें:  GROUND BREAKING CEREMONY-जिले में खुलेंगे औद्योगिक विकास के द्वार

शिकायतकर्ता का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद अप्रैल 2025 में सोनिका ने अपने पहचान पत्र में जानकारी अद्यतन कराते समय अपने वर्तमान पति का नाम छिपा लिया और पति के स्थान पर मृत विवेक का नाम दर्ज करा लिया। इसके बाद इसी पहचान दस्तावेज के आधार पर 27 सितंबर 2025 को खुद को मृत विवेक की पत्नी बताते हुए एक झूठा शपथ पत्र तैयार कराया गया। आरोप है कि उक्त शपथ पत्र के आधार पर सदर उपजिलाधिकारी और तहसील कार्यालय में मृतक की वैध वारिस होने का दावा करते हुए वारिसान प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा मैनेजर की अपहरण के बाद नृशंस हत्या

शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह पूरा प्रकरण महिला द्वारा अकेले नहीं बल्कि उसके वर्तमान पति शिवांग की सक्रिय भूमिका और सहयोग से किया गया। आरोप है कि उसने फर्जी पहचान दस्तावेज बनवाने, न्यायालय के आदेश के विपरीत कागजात तैयार कराने और झूठा शपथ पत्र बनवाने में सोनिका की भरपूर साजिश के साथ मदद की। मामले की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला सोनिका और उसके वर्तमान पति शिवांग के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »

संभल नमाज विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

प्रयागराज। संभल नमाज विवाद को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन के फैसले पर कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं की जा सकती और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अधिकारी कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर तबादला करवा लेना चाहिए।  मामले की सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच कर रही है। संभल नमाज विवाद की सुनवाई में अदालत ने कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वह

Read More »