मुजफ्फरनगर में डीएम ने बढ़ाई छुट्टी, अब सोमवार को ही खुलेंगे स्कूल

शनिवार 27 दिसम्बर को गुरू गोविन्द सिंह जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूलों में अवकाश को बढ़ा दिया है। अब सोमवार को ही स्कूल खुलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  ठंड बढ़ी, स्कूल बंद हुए: मुजफ्फरनगर में 29 दिसंबर को कक्षा 8 तक स्कूल बंद

 

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने 24 दिसम्बर के अवकाश की घोषणा की थी। 25 दिसम्बर को क्रिसमस का अवकाश रहा। नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश करने का ये ऑर्डर फिर जारी किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि देर रात जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 26 दिसम्बर को भी नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा शनिवार 27 दिसम्बर को गुरू गोविन्द सिंह जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इसी को लेकर अब जनपद में रविवार तक अवकाश रहेगा और सोमवार को विद्यालय खुलेंगे।

Also Read This

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने टीबी के प्रमुख लक्षण समझाए। उन्होंने बताया कि लगातार दो-तीन सप्ताह तक खांसी, खून आना, कमजोरी,

Read More »

होली से पहले वेतन भुगतान, शिक्षा विभाग सक्रिय

होली से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन 2 मार्च 2026 तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। त्योहार को देखते हुए यह आदेश कर्मचारियों को समय पर आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। होली से पहले वेतन भुगतान क्यों जरूरी? जारी निर्देश में कहा गया है कि 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन मिल सके, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सभी निदेशालयों के संबंधित अधिकारियों और वित्त विभाग को वेतन भुगतान प्रक्रिया

Read More »