शामली रोड पर झुग्गियां हटवाने पर भड़के विधायक पंकज मलिक

काली नदी के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को बताया गरीब परिवारों पर अन्याय, सपा विधायक पंकज मलिक ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया अभियान, टीम को वापस भेजा

मुजफ्फरनगर। शहर के शामली रोड स्थित काली नदी पुल के समीप झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब परिवारों को हटाने पहुंची नगरपालिका परिषद की टीम को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब क्षेत्र से गुजर रहे सपा विधायक पंकज मलिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन पर गरीबों के प्रति पक्षपातपूर्ण मानसिकता से कार्य करने का आरोप लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बिना वैकल्पिक आवास की व्यवस्था किए किसी भी परिवार को बेघर किया गया, तो वे स्वयं उनके साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए पालिका टीम को वहां से बैरंग लौटाया और परिवारों को भरोसा दिया कि उनका आशियाना उजड़ने नहीं दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  समर्पित युवा समिति ने फिर बढ़ाई जिले की शान, हैदराबाद से मिला राष्ट्रीय सम्मान

नगरपालिका परिषद द्वारा शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत मंगलवार देर शाम शामली रोड पर काली नदी पुल के किनारे बसे झुग्गी-झोपड़ी निवासियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। ये परिवार लंबे समय से सड़क किनारे अस्थायी आशियाना बनाकर रह रहे हैं और आसपास सब्जी आदि बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। पालिका का अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचकर झुग्गियों को हटाने की तैयारी में था। इसके कारण यहां पर परिवारों ने टीम का विरोध किया और भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सपा विधायक पंकज मलिक ने अपना काफिला रुकवाया और सीधे प्रभावित परिवारों के बीच पहुंच गए। उन्होंने लोगों की पीड़ा सुनी और तत्काल पालिका टीम की कार्रवाई रुकवा दी।
मौके से ही विधायक ने पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को फोन कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रत्येक परिवार के लिए रहने की समुचित और सम्मानजनक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक किसी भी हालत में उन्हें न हटाया जाए और न ही परेशान किया जाए। विधायक ने कहा कि यहां परिवार सहित रह रहे गोपाल सिंह समेत अन्य महिलाओं और पुरुषों को उजाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना व्यवस्था के दोबारा कार्रवाई की गई तो वे स्वयं इन परिवारों के साथ धरने पर बैठेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Valentine’s Day Murder-Suicide: नोएडा में कार के अंदर प्रेमिका की हत्या कर युवक ने खुद को मारी गोली

मौके पर हुई इस बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। विधायक ने इसे अपने फेसबुक पृष्ठ पर साझा किया है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि शहर के शामली रोड पर काली नदी किनारे रह रहे गरीब परिवारों को बिना वैकल्पिक आवास की समुचित व्यवस्था के हटाया जाना पूर्णतः अन्यायपूर्ण है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक प्रत्येक परिवार के लिए सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था नहीं होती, तब तक किसी भी स्थिति में उन्हें न हटाया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब का घर उजाड़ना आसान है, लेकिन उसका भविष्य बसाना हमारी जिम्मेदारी है। हमारी राजनीति सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग की सुरक्षा के लिए है। गरीबों के अधिकारों की रक्षा हर हाल में की जाएगी। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन गरीबों के खिलाफ एक विशेष मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम पर केवल कमजोर और असहाय वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई नहीं होती।

इसे भी पढ़ें:  फेसबुक पर महिला ने की दोस्ती, ट्रैडिंग में फंसाकर किया 12 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  750 बीघा सरकारी जमीन के खेल में एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह सस्पेंडसूचना मिलने पर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश सुशासन, वित्तीय अनुशासन और विकास का प्रतीकः कपिल देववायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  समर्पित युवा समिति ने फिर बढ़ाई जिले की शान, हैदराबाद

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »